,

ग्वालियर में नगर निगम का बाबू रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार: मृत कर्मचारी की बेटी से अनुकंपा नौकरी के नाम पर मांगी थी रकम

- Advertisement -
Ad imageAd image

BY: Yoganand Shrivastva

ग्वालियर: लोकायुक्त पुलिस ने बुधवार शाम एक बड़ी कार्रवाई करते हुए नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग में पदस्थ बाबू राजेश सक्सेना को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोपी बाबू को गोपाल मंदिर के पास स्थित कार्यालय में एक महिला सफाईकर्मी से 25 हजार रुपए लेते समय पकड़ा गया। जानकारी के मुताबिक, राजेश सक्सेना ने महिला कर्मचारी वर्षा घंघेट से अनुकंपा नियुक्ति दिलाने के बदले 1 लाख रुपए की रिश्वत मांगी थी। वर्षा ने अपने पिता पूरन बाल्मीकि की ड्यूटी के दौरान दिसंबर 2022 में हुई मृत्यु के बाद यह नौकरी पाई थी। लेकिन नौकरी मिलने के बाद से ही बाबू उस पर लगातार पैसे देने का दबाव बना रहा था।

शिकायतकर्ता वर्षा के अनुसार, नियुक्ति से पहले ही राजेश सक्सेना ने उससे 30 हजार रुपए की पहली किस्त के रूप में रिश्वत वसूल ली थी। इसके बाद वह शेष रकम की लगातार मांग कर रहा था। जब परेशान होकर वर्षा के पति आशु घंघेट ने लोकायुक्त पुलिस से संपर्क किया, तो शिकायत के सत्यापन के बाद टीम ने जाल बिछाया और बाबू को 25 हजार रुपए की दूसरी किस्त लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। लोकायुक्त पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जीपीएफ के पैसे में भी की गड़बड़ी

आरोपी राजेश सक्सेना पर महिला के पिता के जीपीएफ (सामान्य भविष्य निधि) के पैसों में गड़बड़ी करने का भी आरोप है। बताया जा रहा है कि उसने बिना अनुमति के पूरन बाल्मीकि के खाते में 5 लाख रुपए ट्रांसफर कर दिए, जबकि परिवार की मांग थी कि ये राशि उनकी पत्नी शशिकला के खाते में भेजी जाए। परिणामस्वरूप, पूरन के कुछ पुराने लोन पेंडिंग होने के कारण बैंक ने पूरी राशि समायोजित कर ली। इस वजह से वर्षा की मां को सिर्फ दो लाख रुपए ही प्राप्त हो सके। फिलहाल, लोकायुक्त पुलिस आरोपी बाबू की आय के अन्य स्रोतों और संभावित भ्रष्टाचार मामलों की भी जांच कर रही है। इस कार्रवाई के बाद नगर निगम कार्यालयों में हड़कंप मच गया है, और कई कर्मचारी अब जांच के दायरे में आ सकते हैं।

Abhyudaya 2026 : फेक नहीं नेक न्यूज की आदत डालें पत्रकार, सीएम डॉ. मोहन यादव ने बताई मीडिया की भूमिका

Abhyudaya 2026 : भोपाल में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय

Mohan Yadav Abhyudaya: ‘फेक नहीं, नेक न्यूज की आदत डालें’, CM मोहन यादव ने अभ्युदय-2026 का किया शुभारंभ

Mohan Yadav Abhyudaya माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय में मंगलवार

Kurukshetra UGC Rollback Protest: स्वर्ण समाज की प्रेस वार्ता, कल कुरुक्षेत्र पहुंचेगी यूजीसी रोलबैक पदयात्रा

रिपोर्टर: गुरदीप सिंह गुर्जाल Kurukshetra UGC Rollback Protest : कुरुक्षेत्र। UGC फ़ैसला

Mahendragarh Police Encounter: मोस्ट वांटेड बदमाश से पुलिस की मुठभेड़, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

रिपोर्ट: गुलशन कुमार Mahendragarh Police Encounter : नारनौल। महेंद्रगढ़ जिले में मंगलवार

Kavya Maran से शादी करेंगे अनिरुद्ध रविचंदर? तारीख और वेन्यू को लेकर सामने आई बड़ी जानकारी

Kavya Maran: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के चर्चित म्यूजिक कंपोजर और सिंगर अनिरुद्ध

Bhopal: डिजिटल युग में सुरक्षित और जागरूक उपभोक्ता ही सशक्त उपभोक्ता

Bhopal: डिजिटल बाजार ने खरीदारी और भुगतान को जितना आसान बनाया है,