,

Gwalior Mobile Robbery Case: ग्वालियर मोबाइल लूट का खुलासा-रास्ता पूछकर बंधक बनाने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार

Gwalior Mobile Robbery

Gwalior Mobile Robbery Case: ग्वालियर में रास्ता पूछने के बहाने युवक को स्कॉर्पियो में बैठाकर बंधक बनाने और मोबाइल लूटने वाले तीन बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी यूपी के मथुरा और आगरा से ग्वालियर वारदात करने आए थे।

Gwalior Mobile Robbery: थाटीपुर थाना पुलिस की कार्रवाई

थाटीपुर थाना पुलिस ने जांच के बाद यूपी के मथुरा और आगरा से तीनों आरोपियों को पकड़ा। गिरफ्तार बदमाशों की पहचान रोहित चौधरी निवासी मथुरा, विक्रम जादौन निवासी आगरा और विवेक राजपूत निवासी आगरा के रूप में हुई है। तीनों ने वारदात करना स्वीकार कर लिया है।

Gwalior Mobile Robbery

रास्ता दिखाने के बहाने बैठाया गाड़ी में

घटना 12 जनवरी की रात करीब 8 से 9 बजे के बीच की है। दर्पण कॉलोनी निवासी 24 वर्षीय प्रथम राठौर खाना खाने के बाद टहलते हुए सिविल डिस्पेंसरी थाटीपुर की ओर जा रहा था। इसी दौरान बिना नंबर की स्कॉर्पियो में सवार युवकों ने उससे सचिन तेंदुलकर मार्ग स्थित एक टाउनशिप का पता पूछा।

भरोसा कर बैठा, फिर बनाया बंधक

आरोपियों ने कहा कि उन्हें रास्ता ठीक से समझ में नहीं आ रहा है और यदि प्रथम उनके साथ चल दे तो वे उसे वापस छोड़ देंगे। भरोसा कर प्रथम स्कॉर्पियो में बैठ गया। गाड़ी में पहले से दो अन्य युवक मौजूद थे।

हाईवे के सुनसान इलाके में लूट

जब स्कॉर्पियो टाउनशिप के सामने पहुंची तो प्रथम ने गाड़ी रोकने को कहा, लेकिन बदमाश उसे सिरोल होते हुए हाईवे की ओर ले गए। सुनसान इलाके में गाड़ी रोककर उससे पैसे मांगे। नकदी न मिलने पर उसकी तलाशी ली गई और मोबाइल छीन लिया गया। पासवर्ड पूछकर धमकाने के बाद आरोपी फरार हो गए।

Gwalior Mobile Robbery: मोबाइल लगातार हो रहा था ऑपरेट

18 जनवरी को प्रथम के पिता ने मोबाइल के बारे में पूछा, तब पूरे घटनाक्रम की जानकारी सामने आई। इसके बाद पिता-पुत्र थाटीपुर थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई गई।

स्कॉर्पियो और मोबाइल बरामद

Gwalior Mobile Robbery

पुलिस ने मोबाइल की लोकेशन और तकनीकी सुराग के आधार पर आरोपियों की पहचान की। मोबाइल लगातार ऑपरेट हो रहा था। इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर तीनों बदमाशों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से लूटा गया मोबाइल और स्कॉर्पियो कार बरामद कर ली गई है।

Gwalior Mobile Robbery: पुराने अपराधों की भी जांच

फिलहाल पुलिस तीनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि उन्होंने इससे पहले भी कहीं इसी तरह की वारदात तो नहीं की है।

Aaj ka Rashifal: जानें दिवाली पर कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: रविवार, 8 नवंबर 2026 का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…

Lawrence Bishnoi गैंग को बड़ा झटका, अमेरिका में गिरफ्तार हुआ मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हैरी बॉक्सर

Lawrence Bishnoi: लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े कुख्यात गैंगस्टर हैरी बॉक्सर को…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की आज की 10 बड़ी खबरें 1. करंट से कपड़ा…

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की आज की 10 बड़ी खबरें 1. इस बार…