ग्वालियर: अस्पताल की महिला कर्मचारी से तीन साल तक रेप, शादी से किया इनकार; केस दर्ज

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

ग्वालियर, ग्वालियर शहर के प्रतिष्ठित रतन ज्योति अस्पताल की एक महिला कर्मचारी ने अपने सहकर्मी पर शादी का झांसा देकर तीन वर्षों तक शारीरिक शोषण का गंभीर आरोप लगाया है। मामले की शिकायत दर्ज होने के बाद ग्वालियर थाना पुलिस ने आरोपी युवक पर भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (बलात्कार) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी फरार है और उसकी तलाश जारी है।

दोस्ती से प्रेम और फिर धोखा

29 वर्षीय पीड़िता सेवा नगर स्थित अमरकंटक अपार्टमेंट में रहती है और अस्पताल में वर्ष 2018 से बतौर ओटी रिसेप्शनिस्ट कार्यरत है। 2021 में आरोपी किशन सिंह शिंदे ने उसी अस्पताल में नौकरी शुरू की। कार्यस्थल पर दोनों की जान-पहचान धीरे-धीरे दोस्ती और फिर प्रेम संबंधों में बदल गई। आरोपी ने युवती को विवाह का प्रस्ताव दिया, जिसे उनके परिवारों ने भी स्वीकार कर लिया था।

घर में किया दुष्कर्म, फिर लगातार संबंध बनाए

पीड़िता के अनुसार, 7 अप्रैल 2022 को आरोपी किशन सिंह उसके निवास पर आया था, जब वह अकेली थी। इस दौरान युवक ने विवाह पक्का होने का हवाला देते हुए जबरन शारीरिक संबंध बनाए। उसके बाद भी वह बार-बार उसकी इच्छा के विरुद्ध संबंध बनाता रहा। महिला का कहना है कि वह लगातार भावनात्मक और मानसिक दबाव में रही।

शादी से मुकरा, कहा “जो करना था कर लिया”

महिला का आरोप है कि मई 2025 में जब उसने किशन से शादी को लेकर स्पष्ट बात की, तो उसने टालमटोल करना शुरू कर दिया। आखिरकार आरोपी ने साफ शब्दों में कह दिया कि वह अब विवाह नहीं करेगा और कहा – “जो करना था कर लिया, अब शादी नहीं करनी।” इस बयान से आहत होकर पीड़िता ने न्याय की उम्मीद में पुलिस का दरवाजा खटखटाया।

पुलिस ने दर्ज किया मामला, आरोपी फरार

ग्वालियर थाने की पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर आरोपी किशन सिंह के विरुद्ध धारा 376 के तहत बलात्कार का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास तेजी से किए जा रहे हैं और जल्द ही उसे न्यायिक प्रक्रिया में लाया जाएगा।

- Advertisement -
Ad imageAd image

International Yoga Day 2026 : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, भारतीय ज्ञान परंपरा का वैश्विक आलोक

लेखक: गोविंद सिंह राजपूत, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री International

Haridwar Cleanliness Drive: सोमवती अमावस्या स्नान पर्व के बाद हरिद्वार में चला स्वच्छता महाअभियान

Haridwar Cleanliness Drive: सोमवती अमावस्या स्नान पर्व के समापन के बाद हरिद्वार

Chandeni School Infrastructure: जर्जर भवन में पढ़ने को मजबूर बच्चे, चंदेनी स्कूल का अधूरा निर्माण बना चिंता का विषय

Chandeni School Infrastructure: खैरागढ़ जिले के ग्राम चंदेनी स्थित शासकीय प्राथमिक शाला

CG TOP 10: छत्तीसगढ़ प्रदेश की 10 बड़ी खबरें

1. CG TOP 10: तिल्दा में छात्र की चाकू मारकर हत्या CG