Gwalior : रील के चक्कर में मर्यादा भूला इन्फ्लुएंसर; विदेशी महिला के साथ अभद्र भाषा में बनाया वीडियो, सोशल मीडिया पर भारी आक्रोश

- Advertisement -
Ad imageAd image
Gwalior

Report: Arvind Chouhan

Gwalior ‘अतिथि देवो भव:’ की संस्कृति वाले देश में ग्वालियर के ऐतिहासिक किले से एक शर्मनाक वाकया सामने आया है। यहाँ एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ने अपनी रील को चर्चित बनाने के लिए एक विदेशी महिला (संभवतः रशियन पर्यटक) के साथ बेहद आपत्तिजनक और अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए वीडियो शूट किया। 16 सेकंड का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद इन्फ्लुएंसर को नेटिजन्स के गुस्से का सामना करना पड़ रहा है।

Gwalior भाषा की अनभिज्ञता का उठाया फायदा

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि इन्फ्लुएंसर राधे गुर्जर एक विदेशी महिला के साथ रील बना रहा है। वीडियो को देखकर यह प्रतीत होता है कि इन्फ्लुएंसर ने महिला से रील बनाने की अनुमति ली थी। हालांकि, महिला हिंदी भाषा से पूरी तरह अनजान थी। इसी का फायदा उठाते हुए राधे गुर्जर ने महिला के सामने ऐसी अभद्र और द्विअर्थी भाषा का प्रयोग किया जो बेहद आपत्तिजनक है। महिला भाषा न समझ पाने के कारण मुस्कुराते हुए ‘यस’ (Yes) बोलती नजर आ रही है।

Gwalior वॉइस ऑफ शिवपुरी और इंस्टाग्राम पर वायरल

यह रील सबसे पहले राधे गुर्जर के आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज पर अपलोड की गई थी। बाद में ‘वॉयस ऑफ शिवपुरी’ नामक इंस्टाग्राम आईडी ने इस वीडियो को अपने पेज पर साझा किया, जिसके बाद यह जंगल में आग की तरह फैल गया। वीडियो पर ‘वॉइस ऑफ शिवपुरी’ का लोगो भी नजर आ रहा है। रील वायरल होते ही इन्फ्लुएंसर की इस ओछी हरकत की चारों तरफ निंदा हो रही है।

Gwalior सोशल मीडिया पर जमकर हो रहा ट्रोल

वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स का गुस्सा फूट पड़ा है। लोगों का कहना है कि रील बनाने के चक्कर में लोग इतने गिर गए हैं कि वे विदेशी पर्यटकों के साथ बदसलूकी करने से भी बाज नहीं आ रहे। यूजर्स का आरोप है कि इस तरह की हरकतों से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत और ग्वालियर पर्यटन की छवि धूमिल होती है। कई लोगों ने स्थानीय पुलिस और प्रशासन को टैग करते हुए ऐसे ‘कंटेंट क्रिएटर्स’ के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

Gwalior ऐतिहासिक धरोहर पर ‘अश्लीलता’ का तड़का

ग्वालियर का किला अपनी गरिमा और इतिहास के लिए जाना जाता है। ऐसे पवित्र और ऐतिहासिक स्थल पर बैठकर विदेशी महिला के साथ इस तरह की अभद्र रील बनाना न केवल नैतिक रूप से गलत है, बल्कि यह एक अपराध की श्रेणी में भी आता है। फिलहाल, इस मामले में पुलिस की ओर से किसी आधिकारिक कार्रवाई की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है।

Read this: Sironj: बैंक से पैसे न मिलने पर भड़के किसान, मंडी रोड पर डेढ़ घंटे से चक्का जाम; पुलिस के छूटे पसीने

Dharmendra Pradhan : शिक्षा मंत्री नहीं रहे प्रधान, इस्तीफे से निकला समाधान

Dharmendra Pradhan : नई दिल्ली, आखिरकार केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान का

Bihar Bandh बिहार बंद का शेखपुरा में मिला-जुला असर, चौक-चौराहों पर तैनात रहा भारी पुलिस बल

रिपोर्टर: रंजन कुमार Bihar Bandh बिहार बंद के आह्वान का शेखपुरा जिले

Earthquake in Nashik: नाशिक में भूकंप के चार झटकों से दहशत, 3.6 तीव्रता तक दर्ज कंपन

Earthquake in Nashik महाराष्ट्र के नाशिक जिले में शनिवार को भूकंप के

Morena News: दिल्ली लाठीचार्ज के विरोध की गूंज मुरैना तक, भीम आर्मी ने निकाली रैली

संवाददाता- प्रताप सिंह बघेल Morena News दिल्ली में छात्रों पर हुए कथित

Dharmendra Pradhan Resignation: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर सोनम वांगचुक की प्रतिक्रिया, छात्रों को दी बधाई

Dharmendra Pradhan Resignation केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खबर

Gold Silver Price Today: एक हफ्ते में सोना ₹2,622 और चांदी ₹6,974 महंगी, जानें आज के भाव

Gold Silver Price Today: वैश्विक बाजार में बढ़ती अनिश्चितता और निवेशकों के

Pilibhit News: घर से लापता दो किशोर गजरौला पुलिस को मिले, सकुशल परिजनों के सुपुर्द

रिपोर्टर: निज़ाम अली Pilibhit News पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र से घर से निकले

PM मोदी के वीडियो पर प्रकाश राज की टिप्पणी, बोले- डर गए प्रधानमंत्री?

PM नरेंद्र मोदी द्वारा NEET पेपर लीक मामले पर जारी किए गए

Netflix से प्राइम वीडियो तक, जानें इस हफ्ते OTT पर क्या-क्या हुआ रिलीज?

Netflix: अगर आप इस वीकेंड घर बैठे कुछ नया देखने का प्लान