Sironj: बैंक से पैसे न मिलने पर भड़के किसान, मंडी रोड पर डेढ़ घंटे से चक्का जाम; पुलिस के छूटे पसीने

- Advertisement -
Ad imageAd image
Sironj

Report: Rinku suman

Sironj विदिशा जिले के सिरोंज में आज किसानों का गुस्सा फूट पड़ा। जिला सहकारी बैंक के सामने पिछले कई दिनों से चक्कर काट रहे आक्रोशित किसानों ने मंडी रोड पर चक्का जाम कर दिया। किसानों का आरोप है कि बैंक प्रबंधन की लापरवाही के चलते उन्हें केसीसी (KCC) लोन की राशि नहीं मिल रही है, जिससे उनके खेती-किसानी के काम प्रभावित हो रहे हैं।

Sironj तीन-चार दिनों से काट रहे चक्कर, खाली हाथ लौट रहे किसान

चक्का जाम कर रहे किसानों ने बताया कि वे पिछले तीन-चार दिनों से लगातार बैंक की चौखट पर दस्तक दे रहे हैं। सुबह से ही बैंक के सामने लंबी कतारें लग जाती हैं, लेकिन घंटों इंतजार के बाद उन्हें यह कहकर वापस भेज दिया जाता है कि पैसे नहीं हैं या तकनीकी समस्या है। भीषण गर्मी में सुबह से लाइन में लगने के बावजूद जब पैसे नहीं मिले, तो किसानों के सब्र का बांध टूट गया।

Sironj मंडी रोड पर प्रदर्शन, यातायात पूरी तरह ठप

गुस्साए किसानों ने बैंक के सामने स्थित मुख्य मंडी रोड पर बैठकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और आवागमन पूरी तरह ठप हो गया। प्रदर्शन कर रहे किसानों का कहना है कि उन्हें पैसों की सख्त जरूरत है, लेकिन बैंक प्रबंधन उनकी पीड़ा को अनसुना कर रहा है। पिछले डेढ़ घंटे से अधिक समय से यह प्रदर्शन जारी है।

Sironj मौके पर पहुंची पुलिस, अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी

चक्का जाम की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस बल मौके पर पहुँचा। पुलिस अधिकारियों ने किसानों को समझाने और सड़क से हटाने का प्रयास किया, लेकिन किसान बैंक प्रबंधन के किसी जिम्मेदार अधिकारी को मौके पर बुलाने और तुरंत भुगतान सुनिश्चित करने की मांग पर अड़े रहे। किसानों ने बैंक प्रशासन और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।

Sironj खेती के सीजन में पैसों की किल्लत

किसानों का कहना है कि कृषि कार्यों के लिए उन्हें तत्काल नकदी की आवश्यकता है। केसीसी का पैसा उनका हक है, लेकिन बैंक के चक्कर काटते-काटते उनका समय और पैसा दोनों बर्बाद हो रहे हैं। पुलिस अब भी किसानों को मनाने की कोशिश कर रही है, लेकिन स्थिति अब भी तनावपूर्ण बनी हुई है।

Read this: मां के निधन के बाद Zareen Khan का छलका दर्द, सोशल मीडिया पर किया भावुक पोस्ट, बताया ‘पहला प्यार’

Dharmendra Pradhan : शिक्षा मंत्री नहीं रहे प्रधान, इस्तीफे से निकला समाधान

Dharmendra Pradhan : नई दिल्ली, आखिरकार केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान का

Bihar Bandh बिहार बंद का शेखपुरा में मिला-जुला असर, चौक-चौराहों पर तैनात रहा भारी पुलिस बल

रिपोर्टर: रंजन कुमार Bihar Bandh बिहार बंद के आह्वान का शेखपुरा जिले

Earthquake in Nashik: नाशिक में भूकंप के चार झटकों से दहशत, 3.6 तीव्रता तक दर्ज कंपन

Earthquake in Nashik महाराष्ट्र के नाशिक जिले में शनिवार को भूकंप के

Morena News: दिल्ली लाठीचार्ज के विरोध की गूंज मुरैना तक, भीम आर्मी ने निकाली रैली

संवाददाता- प्रताप सिंह बघेल Morena News दिल्ली में छात्रों पर हुए कथित

Dharmendra Pradhan Resignation: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर सोनम वांगचुक की प्रतिक्रिया, छात्रों को दी बधाई

Dharmendra Pradhan Resignation केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खबर

Gold Silver Price Today: एक हफ्ते में सोना ₹2,622 और चांदी ₹6,974 महंगी, जानें आज के भाव

Gold Silver Price Today: वैश्विक बाजार में बढ़ती अनिश्चितता और निवेशकों के

Pilibhit News: घर से लापता दो किशोर गजरौला पुलिस को मिले, सकुशल परिजनों के सुपुर्द

रिपोर्टर: निज़ाम अली Pilibhit News पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र से घर से निकले

PM मोदी के वीडियो पर प्रकाश राज की टिप्पणी, बोले- डर गए प्रधानमंत्री?

PM नरेंद्र मोदी द्वारा NEET पेपर लीक मामले पर जारी किए गए

Netflix से प्राइम वीडियो तक, जानें इस हफ्ते OTT पर क्या-क्या हुआ रिलीज?

Netflix: अगर आप इस वीकेंड घर बैठे कुछ नया देखने का प्लान