Gwalior Cyber Fraud: ऑनलाइन ट्रेडिंग का ट्रैप, 75 साल के कारोबारी से 1.41 करोड़ स्वाहा

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Gwalior Cyber Fraud

Gwalior Cyber Fraud: ग्वालियर के 75 वर्षीय गत्ता कारोबारी दुर्गा प्रसाद नागर से ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर 1.41 करोड़ रुपए की बड़ी साइबर ठगी का मामला सामने आया है। ठगी को अंजाम देने वाली कथित यूके निवासी महिला ‘शिवानी अग्रवाल’ ने वारदात के बाद अपना फेसबुक अकाउंट डिलीट कर दिया है। साइबर पुलिस पूरे नेटवर्क की पड़ताल में जुटी है।

Gwalior Cyber Fraud: साइबर पुलिस कर रही है मामले की जांच

मामला 31 जनवरी को क्राइम ब्रांच के साइबर थाने में दर्ज किया गया था। जांच में पता चला कि ठगी की रकम 74 ट्रांजेक्शन के जरिए देश के 12 राज्यों के 20 शहरों में 30 से अधिक बैंक खातों में भेजी गई। जिन राज्यों में रकम भेजी गई उनमें यूपी, ओडिशा, गुजरात, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, पंजाब, उत्तराखंड, केरल, दिल्ली, कर्नाटक, मध्यप्रदेश और बिहार शामिल हैं।

पंजाब और देवास के खातों पर विशेष नजर
साइबर एक्सपर्ट टीम की जांच में सामने आया है कि ठगी के 12 लाख रुपए मध्यप्रदेश के देवास स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा में ट्रांसफर किए गए। वहीं पंजाब की एक बैंक में आठ ट्रांजेक्शन के जरिए करीब 15 लाख रुपए भेजे गए। पुलिस की अलग-अलग टीमें इन स्थानों के लिए रवाना की जा रही हैं।

इंग्लैंड बताने वाली महिला ने मिटाए सबूत
जांच में पता चला कि कारोबारी की पहचान फेसबुक पर ‘शिवानी अग्रवाल’ नाम की महिला से हुई थी। उसने खुद को यूके में रहने वाली बताया था। ठगी के बाद उसने कारोबारी से संपर्क बंद कर दिया और अपना फेसबुक अकाउंट भी डिलीट कर दिया।

Gwalior Cyber Fraud

ऐसे फंसाया गया कारोबारी
गोला का मंदिर, मुरार इन्क्लेव निवासी दुर्गा प्रसाद नागर की 2025 में फेसबुक पर इस महिला से दोस्ती हुई थी। महिला ने उन्हें GOLD/DGMCOINFX.COM नामक ऑनलाइन ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म पर निवेश का लालच दिया। 19 सितंबर 2025 को उन्हें Support@DGMCOINS.VIP ईमेल से संपर्क किया गया और मोटे मुनाफे का भरोसा दिलाया गया। दो से तीन महीने में उनसे अलग-अलग मदों में 1.41 करोड़ रुपए निवेश करा लिए गए।

Gwalior Cyber Fraud: ठगों ने बदला तरीका


पहले साइबर ठग टेलीग्राम, व्हाट्सएप या फेसबुक पर बातचीत करते थे, लेकिन इस बार पूरा संवाद वेबसाइट के जरिए किया गया, जिससे कारोबारी को यह सब वास्तविक लगा और वह जाल में फंस गए।

Gwalior Cyber Fraud: साइबर थाना प्रभारी का बयान


साइबर थाना प्रभारी अमित शर्मा ने कहा कि जिन खातों में रकम गई है, उनकी पूरी जानकारी निकाल ली गई है और टीमों को कार्रवाई के लिए भेजा जा रहा है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Korea : आकाशीय बिजली का कहर, पेड़ के नीचे खड़े 7 मवेशियों की मौत

Korea : पटना तहसील में मौसम ने बरपाया कहर कोरिया जिला की

suspicious death : रायपुर में विवाहिता की संदिग्ध मौत, गुढियारी में महिला की मौत पर उठे कई सवाल

suspicious death : गुढियारी में संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत रायपुर

Bhopal ईंधन की कीमतों में राहत: सीएम डॉ. मोहन यादव ने जताया पीएम मोदी का आभार, बताया ऐतिहासिक कदम

Bhopal मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल-डीजल पर उत्पाद

Chhindwara : शॉर्ट सर्किट से धधकी गेहूं की फसल, दो किसानों की डेढ़ एकड़ खेती जलकर खाक

संवाददाता - दिनेश नागवंशी Chhindwara छिंदवाड़ा जिले के तामिया विकासखंड के अंतर्गत

Chhindwara हादसा: CM डॉ. यादव पीड़ित परिवारों के घर पहुंचे, बांटा दु:ख

रिपोर्ट- राकेश चंद्रवंशी Chhindwara : मुख्यमंत्री डॉ यादव ने नई दिल्ली से

Bhopal : देश में सबसे तेज गति से आगे बढ़ रहा है मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Bhopal मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को देश की राजधानी में

Knife Attack : कोरबा में नर्स पर चाकू से हमला, 24 घंटे में तीसरी वारदात से दहशत

Knife Attack : कोरबा जिले में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ता नजर

Ram Navami Greeting: रामनवमी पर विधायक पुरंदर मिश्रा का बयान, कांग्रेस पर साधा निशाना

Ram Navami Greeting: रायपुर में रामनवमी के अवसर पर बीजेपी विधायक पुरंदर

Fire Accident: धमतरी के सॉल्वेंट प्लांट में भीषण आग, तीन मजदूर घायल

Fire Accident: धमतरी जिले के कुरूद क्षेत्र अंतर्गत बागौद स्थित एक सॉल्वेंट

Illegal Mining: सक्ती में डोलोमाइट का अवैध परिवहन जारी, शासन को हो रहा भारी नुकसान

Illegal Mining: सक्ती जिले के खम्हरिया और छितापडरिया क्षेत्र में डोलोमाइट पत्थर