Report by: Satyapal Negi
Gulf countries helpline Number: इजरायल और ईरान के बीच चल रहे तनावपूर्ण हालात को देखते हुए खाड़ी देशों में रह रहे भारतीय नागरिकों की सुरक्षा को लेकर केंद्र और राज्य सरकार पूरी तरह सतर्क है। सरकार लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है और विदेशों में फंसे भारतीयों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने के लिए जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।
Gulf countries helpline Number: प्रभावित देशों में रह रहे लोगों की जानकारी प्रशासन को दें
जिला प्रशासन रुद्रप्रयाग ने अपील की है कि यदि जनपद के किसी भी विकासखंड, तहसील या ग्राम क्षेत्र का कोई व्यक्ति रोजगार, व्यापार, शिक्षा या अन्य कारणों से प्रभावित खाड़ी देशों में रह रहा है या किसी प्रकार की परेशानी में है, तो इसकी जानकारी प्रशासन को तुरंत दी जाए। इससे ऐसे नागरिकों की सुरक्षित और शीघ्र वापसी के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा सकेगी।
Gulf countries helpline Number: जिलाधिकारी ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार इजरायल, ईरान सहित अन्य खाड़ी देशों में उत्पन्न युद्ध जैसे हालातों को देखते हुए वहां रह रहे उत्तराखंड, विशेषकर रुद्रप्रयाग जनपद के नागरिकों की सुरक्षा के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं।
उन्होंने कहा कि यदि किसी के परिजन इन देशों में रह रहे हैं और उनके बारे में जानकारी देनी हो या उनकी कुशलक्षेम जाननी हो, तो जिला प्रशासन के आपदा कंट्रोल रूम और जिला नियंत्रण कक्ष के माध्यम से संपर्क किया जा सकता है।
Gulf countries helpline Number: 24 घंटे सक्रिय रहेगा कंट्रोल रूम
जिलाधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर यह कंट्रोल रूम और हेल्पलाइन नंबर 24 घंटे संचालित रहेंगे। प्रशासन की पूरी टीम इस मामले में पूरी तरह सक्रिय है और जरूरत पड़ने पर प्रभावित लोगों की हर संभव मदद की जाएगी।
Gulf countries helpline Number: इन नंबरों पर दें जानकारी
जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि यदि उनके परिवार का कोई सदस्य या परिचित इन देशों में फंसा हुआ है, तो उसका नाम, पता, मोबाइल नंबर, पासपोर्ट नंबर और अन्य जरूरी जानकारी इन हेल्पलाइन नंबरों पर साझा करें।
Gulf countries helpline Number: संपर्क हेतु हेल्पलाइन नंबर-
जिला आपदा कंट्रोल रूम, रुद्रप्रयाग
मोबाइल: 8958757335
दूरभाष: 01364-233727
जिला नियंत्रण कक्ष, रुद्रप्रयाग
मोबाइल: 7579257572
निरीक्षक LIU, रुद्रप्रयाग
मोबाइल: 9412939886
जिला प्रशासन ने जनपदवासियों से अपील की है कि इस संबंध में प्राप्त किसी भी जानकारी को तुरंत प्रशासन के साथ साझा करें, ताकि प्रभावित भारतीय नागरिकों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित की जा सके।
read also: Haridwar में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गौकशी रोककर 2 गोवंश बरामद





