GST Amnesty Scheme 2025: पूरी जानकारी हिंदी में (लाभ, पात्रता, फॉर्म)

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
GST Amnesty Scheme 2025

क्या है GST Amnesty Scheme 2025?

GST Amnesty Scheme 2025, जो की CGST Act की Section 128A के अंतर्गत लाई गई है, उन टैक्सपेयर्स के लिए राहत लेकर आई है जिन्होंने साल 2017-18 से 2019-20 के दौरान GST का भुगतान समय पर नहीं किया है। यह योजना ब्याज और जुर्माने में भारी छूट देकर बकाया राशि को क्लियर करने का अवसर देती है।

मुख्य उद्देश्य: टैक्सपेयर्स को compliance regularize करने का मौका देना, बिना भारी financial burden के।


योजना की औपचार बातें:

  • लागू तिथि: 1 नवंबर 2024
  • भुगतान की अंतिम तिथि: 31 मार्च 2025
  • फॉर्म्स जमा करने की अंतिम तिथि: 30 जून 2025
  • शामिल वर्षों की अवधि: 2017-18 से 2019-20
  • केवल non-fraudulent cases (Section 73) को ही शामिल किया गया है।

योजना के लाभ

  • Section 50 के अंतर्गत ब्याज और Section 73 के अंतर्गत जुर्माने की छूट
  • Appeal या writ petition लंबित होने की स्थिति में यह लाभ उपलब्ध नहीं है।
  • जिन मामलों में गलत refund लिया गया है, वहाँ Amnesty लागू नहीं होगी।
  • पहले से जमा ब्याज या penalty पर कोई refund नहीं दिया जाएगा।

योजना के लिए पात्रत्रता:

  • केवल वही टैक्सपेयर्स पात्र हैं जिन्हें Section 73 के अंतर्गत डिमांड नोटिस या ऑर्डर प्राप्त हुआ है।
  • Section 74 (fraud cases) वाले टैक्सपेयर्स को योजना से बाहर रखा गया है।

Appeal Withdrawal की Advisory (14 May 2025 का Update):

  • यदि APL-01W को Final Acknowledgment (APL-02) से पहले फाइल किया गया, तो appeal स्वतः वापस मानी जाएगी।
  • APL-02 के बाद withdrawal के लिए Appellate Authority की अनुमति आवश्यक है।
  • “Appeal withdrawn” की स्थिति screenshot के रूप में waiver application के साथ upload करना अनिवार्य है।

मुख्य Forms (GST Amnesty Scheme 2025):

फॉर्मउपयोग
GST SPL-01नोटिस/स्टेटमेंट पर waiver हेतु
GST SPL-02डिमांड ऑर्डर या अपील ऑर्डर के मामले में
GST SPL-03Show Cause Notice (SCN) जारी करना
GST SPL-04SCN का उत्तर देना (1 माह के भीतर)
GST SPL-05प्रक्रिया समाप्ति का आदेश, यदि आवेदन स्वीकार हुआ हो
GST SPL-06Appellate Authority द्वारा अपील स्वीकार करना
GST SPL-07आवेदन अस्वीकृति का आदेश (कारण सहित)
GST SPL-08अपील अस्वीकृत होने पर आदेश

पूरी प्रक्रिया:

  1. टैक्स भुगतान के बाद GST SPL-01 या SPL-02 फॉर्म फाइल करें।
  2. यदि 3 माह में कोई उत्तर नहीं आया, तो आवेदन स्वीकृत माना जाएगा।
  3. आवश्यकता पड़ने पर SCN (SPL-03) जारी होगा।
  4. उत्तर (SPL-04) और समर्थन दस्तावेज़ 1 माह के भीतर जमा करें।
  5. उचित उत्तर मिलने पर SPL-05 से आदेश जारी होगा।
  6. अस्वीकृति की स्थिति में SPL-07 से आदेश मिलेगा, जिस पर अपील की जा सकती है।
  7. अपील सफल होने पर SPL-06, असफल होने पर SPL-08 फॉर्म जारी होगा।

निष्कर्ष:

GST Amnesty Scheme 2025 टैक्सपेयर्स के लिए एक सुनहरा अवसर है अपने GST संबंधी पुराने मामलों को सुलझाने का। यह योजना न केवल वित्तीय राहत देती है, बल्कि टैक्स सिस्टम में पारदर्शिता और दक्षता भी बढ़ाती है।

यदि आप इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं तो अंतिम तिथि से पहले अपने बकाया क्लियर करें और संबंधित फॉर्म समय पर फाइल करें।

IndiaFilings जैसी प्रोफेशनल सर्विस से सहयोग लें और अपने GST ड्यूज बिना किसी परेशानी के चुकाएं!


ALso Read: 41 की उम्र में 24 जैसा शरीर: डॉक्टर ने खोला 3 सप्लीमेंट्स वाला उम्र घटाने का राज!

Harappan Civilization : सिंधु (हड़प्पा) सभ्यता पर भारत और पाकिस्तान के अलग नजरिए

Harappan Civilization : दुनिया की सबसे रहस्यमयी सभ्यताओं में क्यों शामिल है

Emergency 1975 : आपातकाल का सच, यदि वो कठोर कदम न उठता, तो क्या होता?

Emergency 1975 : आपातकाल की पृष्ठभूमि और उस दौर की चुनौतियां (डॉ

ICAI CA Intermediate Result 2026 जारी, ऐसे करें स्कोरकार्ड डाउनलोड; पास प्रतिशत और मेरिट लिस्ट भी उपलब्ध

ICAI CA Intermediate Result 2026 : नई दिल्ली। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स

Plastic Pollution Awareness: हल्द्वानी की महिलाएं बनीं पर्यावरण संरक्षण की मिसाल

Plastic Pollution Awareness: जूट बैग और कूड़ा पृथक्करण के जरिए प्लास्टिक के

Atlas Moth: 99% लोग खा गए धोखा! सांप नहीं, निकला कुदरत का अद्भुत जीव

Atlas Moth: सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीर ने लोगों को किया हैरान