रिपोर्टर : प्रविंस मनहर
Sachin Tendulkar Visit : छिंदनार गांव में करेंगे नए क्रिकेट ग्राउंड का उद्घाटन, बच्चों से करेंगे संवाद
Sachin Tendulkar Visit : छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर अपने परिवार के साथ पहुंचे हैं। उनके आगमन को लेकर पूरे बस्तर क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है।

Sachin Tendulkar Visit : जानकारी के अनुसार, सचिन तेंदुलकर दंतेवाड़ा से छिंदनार गांव जाएंगे, जहां वे आदिवासी बच्चों से मुलाकात करेंगे और उनके साथ क्रिकेट खेलते नजर आएंगे। इस दौरान वे एक नए क्रिकेट ग्राउंड का उद्घाटन भी करेंगे, जो स्थानीय युवाओं के लिए एक बड़ी सौगात मानी जा रही है।इस दौरे के दौरान सचिन तेंदुलकर विभिन्न सामाजिक और खेल गतिविधियों में भी हिस्सा लेंगे। वे बच्चों के साथ संवाद कर उन्हें खेल के प्रति प्रेरित करेंगे और उनके उज्जवल भविष्य के लिए मार्गदर्शन देंगे।
Sachin Tendulkar Visit : बस्तर में खेल को बढ़ावा देने की पहल, सामाजिक गतिविधियों में भी लेंगे हिस्सा
Sachin Tendulkar Visit : बस्तर जैसे नक्सल प्रभावित रहे क्षेत्र में खेल को बढ़ावा देने की दिशा में यह दौरा बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। सचिन तेंदुलकर की संस्था पहले से ही यहां खेल सुविधाओं के विकास पर कार्य कर रही है। जिले में कई खेल मैदान तैयार किए जा चुके हैं और स्कूलों व आश्रमों में नियमित रूप से खेल गतिविधियां संचालित की जा रही हैं।स्थानीय लोगों का मानना है कि इस दौरे से क्षेत्र के युवाओं में खेल के प्रति रुचि बढ़ेगी और उन्हें आगे बढ़ने की नई प्रेरणा मिलेगी।

