,

Grammy Awards 2026: 90 साल के दलाई लामा ने जीता पहला ग्रैमी, ऑडियोबुक और स्टोरीटेलिंग के लिए मिला अवॉर्ड

Grammy Awards 2026

Grammy Awards 2026: बौद्ध धर्म गुरु दलाई लामा ने 90 साल की उम्र में इतिहास रचते हुए 68वें ग्रैमी अवॉर्ड्स में अपना पहला ग्रैमी अवॉर्ड जीता। यह प्रतिष्ठित पुरस्कार उन्हें उनके ऑडियो प्रोजेक्ट ‘Meditation: The Reflections of His Holiness The Dalai Lama’ के लिए मिला, जिसमें उन्होंने मेडिटेशन, ध्यान और करुणा पर आधारित शिक्षाओं को संगीत और स्टोरीटेलिंग के साथ पेश किया।

Grammy Awards 2026: किस श्रेणी में मिला अवॉर्ड

दलाई लामा को बेस्ट ऑडियोबुक, नरेशन और स्टोरीटेलिंग रिकॉर्डिंग की श्रेणी में यह पुरस्कार मिला। ग्रैमी के प्री-टेलीकास्ट समारोह के दौरान यह घोषणा की गई, जिसे यूट्यूब पर लाइव-स्ट्रीम भी किया गया। यह पहला मौका है जब किसी विश्व-प्रसिद्ध आध्यात्मिक गुरु को इस श्रेणी में ग्रैमी अवॉर्ड से नवाजा गया।

Grammy Awards 2026

कड़े मुकाबले को पीछे छोड़ा
इस श्रेणी में दलाई लामा ने नामचीन प्रतियोगियों जैसे ग्रैमी होस्ट और कॉमेडियन ट्रेवर नूह, अमेरिका की सुप्रीम कोर्ट जस्टिस केतनजी ब्राउन जैक्सन और पॉप म्यूजिक ग्रुप मिली वैनिली के सदस्य फैब मोरवन को पछाड़ते हुए यह उपलब्धि हासिल की।

Grammy Awards 2026: अवॉर्ड कौन लेकर आया मंच पर

चूंकि दलाई लामा समारोह में उपस्थित नहीं थे, इसलिए उनके प्रतिनिधि के रूप में सिंगर-सॉन्गराइटर रूफस वेनराइट ने यह अवॉर्ड स्वीकार किया। उन्होंने कहा, “मैं जाहिर तौर पर दलाई लामा नहीं हूं,” जिस पर दर्शकों ने तालियों से स्वागत किया। रूफस ने कहा कि यह प्रोजेक्ट ज्ञान, चिंतन और करुणा पर आधारित है और इसका हिस्सा बनना उनके लिए गर्व की बात है।

Grammy Awards 2026

Grammy Awards 2026: अनोखा ऑडियो प्रोजेक्ट

‘Meditation: The Reflections of His Holiness The Dalai Lama’ में दलाई लामा की शिक्षाओं को संगीत और नरेशन के माध्यम से पेश किया गया है। इसमें हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत का समावेश है, जो श्रोताओं को शांति, संतुलन और आत्मनिरीक्षण का अनुभव कराता है। यह एल्बम न केवल आध्यात्मिक साधना का माध्यम है, बल्कि आधुनिक जीवन में मानसिक शांति की तलाश करने वाले लोगों के लिए प्रेरणास्रोत भी है।

Bhopal: कस्तूरबा स्कूल में कल सजेगा यादों का संसार, गुरुजनों का भी होगा सम्मान

Bhopal: राजधानी भोपाल के जवाहर चौक स्थित शासकीय कस्तूरबा कन्या उच्चतर माध्यमिक…

कौन हैं Ruhani Sharma? अनुष्का शर्मा की कजिन होने का दावा, विराट कोहली को बताया था अपना जीजू

Ruhani Sharma: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली इन दिनों…

Madhupur Nagar Parishad: प्रदीप दास की गिरफ्तारी की मांग को लेकर नपा कर्मियों ने थाने का किया घेराव

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी Madhupur Nagar Parishad मधुपुर नगर परिषद के राजस्व निरीक्षक…

Shubman Gill ने 223 रन की ऐतिहासिक पारी से रचा इतिहास, धोनी का 21 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा

Shubman Gill: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान शुभमन गिल ने वेस्टइंडीज के…

Afghanistan के हिंदूकुश में सुबह-सुबह 5.3 तीव्रता का भूकंप, 10 KM गहराई में था केंद्र

Afghanistan: अफगानिस्तान के हिंदूकुश क्षेत्र में गुरुवार सुबह भूकंप के तेज झटके…

UNHRC में फिर आमने-सामने India Pakistan, कश्मीर पर पाकिस्तानी दावे के बाद भारत का कड़ा जवाब

India Pakistan Relation: जिनेवा में संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद के 63वें सत्र…

Russia सेना में भर्ती को लेकर भारत की फिर चेतावनी, विदेश में नौकरी के ऑफर से रहें सावधान

Russia: भारत सरकार ने भारतीय नागरिकों को रूसी सशस्त्र बलों में शामिल…

Bhopal: कस्तूरबा स्कूल में कल सजेगा यादों का संसार, गुरुजनों का भी होगा सम्मान

Bhopal: राजधानी भोपाल के जवाहर चौक स्थित शासकीय कस्तूरबा कन्या उच्चतर माध्यमिक…

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. 1. छत्तीसगढ़ में 2-3 दिन…

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. रिटायर्ड IAS की घर…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का राशिफल

Aaj ka Rashifal: 1 अक्टूबर 2026, गुरुवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…