,

GOLD-SILVER RATE: 3 दिन में चांदी ₹1.60 लाख सस्ती, सोना भी ₹1.40 लाख पर आ गया

GOLD-SILVER RATE

GOLD-SILVER RATE: गोल्ड और सिल्वर मार्केट में लगातार तीसरे दिन गिरावट देखने को मिली। 1 फरवरी को वायदा बाजार में चांदी लगभग 23,000 रुपए (9%) गिरकर ₹2.41 लाख प्रति किलो पर आ गई। वहीं, सोने में भी करीब 7,000 रुपए (6%) की गिरावट हुई और 10 ग्राम सोना ₹1.40 लाख पर ट्रेड करने लगा।

GOLD-SILVER RATE: तीन दिन में भारी गिरावट

30 जनवरी को चांदी सर्राफा बाजार में 40,638 रुपए और सोना 9,545 रुपए सस्ता हुआ था। इसके बाद 29 जनवरी को चांदी 4.01 लाख रुपए प्रति किलो और सोना 1.69 लाख रुपए पर पहुंच गया था। अब तीन दिन में सोना लगभग ₹30,000 और चांदी ₹1.60 लाख सस्ती हो चुकी है।

GOLD-SILVER RATE

GOLD-SILVER RATE: कीमतें गिरने के दो प्रमुख कारण

  1. प्रॉफिट बुकिंग: हाल के दिनों में सोने-चांदी की कीमतें रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच चुकी थीं, जिसके बाद निवेशकों ने बड़े पैमाने पर मुनाफा वसूल किया।
  2. फिजिकल डिमांड में कमी: ऑल टाइम हाई के बाद वास्तविक मांग कमजोर हुई, जबकि औद्योगिक उपयोग को लेकर भी चिंताएं बढ़ीं।

GOLD-SILVER RATE: मार्जिन बढ़ने से दबाव

सेबी रजिस्टर्ड कमोडिटी एक्सपर्ट अनुज गुप्ता ने बताया कि शिकागो मर्केंटाइल एक्सचेंज (CME) ने सोना और चांदी पर मार्जिन बढ़ा दिया है। सोने का मार्जिन 6% से बढ़ाकर 8% और चांदी का 11% से बढ़ाकर 15% कर दिया गया है।
मार्जिन बढ़ने का मतलब है कि ट्रेडर्स को अब ज्यादा सिक्योरिटी जमा करनी होगी। जिन ट्रेडर्स ने पहले से खरीदारी की हुई है, उन्हें एक्स्ट्रा पैसा जमा करना पड़ेगा। अगर उनके पास तुरंत पैसा नहीं है, तो उन्हें अपना सोना या चांदी बेचनी पड़ती है, जिससे कीमतों पर दबाव बना रहता है।

Punjab Election 2027 : पंजाब में सत्ता का संग्राम, नशे पर घमासान, BJP का बड़ा मिशन !

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव Punjab Election 2027 : चंडीगढ़, पंजाब की राजनीति में…

IITF-2026 में झारखंड पवेलियन का आकर्षण बनी माटी कला और टेराकोटा, लाइव डेमो से पर्यटकों को लुभा रहे कारीगर

रिपोर्ट- हिमांशु प्रियदर्शी IITF-2026 : नई दिल्ली/रांची:- 45वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले…

Indian Army : जासूसी के चार मामले, सेना की सुरक्षा पर सवाल !

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव Indian Army : नई दिल्ली, देश की सुरक्षा, अंदरूनी…

PM Modi ने छठ महापर्व के समापन पर दी देशवासियों को बधाई, छठी मइया से की आशीर्वाद की कामना

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छठ महापर्व के समापन पर देशवासियों…

CG: Top 10

CG: 1. छत्तीसगढ़ के 7 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट, बस्तर…

MP: Top 10

MP: 1. भोपाल मास्टर प्लान-2047 के ड्राफ्ट पर आज से सुनवाई, अवैध…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: आज 16 नवंबर 2026, सोमवार का दिन कई राशियों…