Government Property Damage: गौठान में लगे सोलर पैनल जेसीबी से क्षतिग्रस्त, थाने में दर्ज हुई शिकायत

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Government Property Damage

Reporter: Suyash Pandey, Edit By: Mohit Jain

Government Property Damage: लोरमी विकासखंड के ग्राम चँदली स्थित गौठान में शासन की संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का गंभीर मामला सामने आया है। यहां लगाए गए सोलर पैनलों को जेसीबी मशीन से तोड़ दिया गया, जिससे शासन को लाखों रुपये की क्षति होने की बात कही जा रही है। मामले को लेकर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है और जांच जारी है।

Government Property Damage: जेसीबी से तोड़े गए गौठान के सोलर पैनल

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम चँदली गौठान में ग्रामीणों की सुविधा और स्वच्छ ऊर्जा व्यवस्था के उद्देश्य से सोलर पैनल लगाए गए थे। आरोप है कि लापरवाहीपूर्वक और जानबूझकर जेसीबी वाहन से इन सोलर पैनलों को क्षतिग्रस्त कर दिया गया।

Government Property Damage

सरपंच और सचिव ने थाने में दर्ज कराई शिकायत

घटना की जानकारी मिलते ही ग्राम सरपंच और ग्राम सचिव ने लालपुर थाना पहुंचकर मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

कांग्रेस जनपद सदस्य का आरोप, बीजेपी नेता पर लगाए गंभीर आरोप

इस पूरे मामले पर कांग्रेस जनपद सदस्य विद्यानंद चंद्राकर ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि
“बीजेपी नेता के जेसीबी वाहन से गौठान में लगे सोलर पैनल तोड़े गए हैं। यह सीधे तौर पर शासन की संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का मामला है।”

Government Property Damage

Government Property Damage: राजनीतिक तूल पकड़ता मामला, प्रशासन की कार्रवाई पर नजर

घटना के बाद मामला राजनीतिक रूप से गरमा गया है। अब देखना यह होगा कि पुलिस जांच में क्या तथ्य सामने आते हैं और प्रशासन दोषियों के खिलाफ क्या कार्रवाई करता है।

Karnataka: बेलगावी के मंदिर में कुबेर का भंडार! 4 दिन तक चले नोट गिनने के ‘मशीनी हाथ’, आंकड़ा सुन चकरा जाएगा सिर।

Karnataka कर्नाटक के बेलगावी जिले के सवदत्ती स्थित प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री रेणुका

Balrampur: मोहाली रोड पर दो ट्रकों की भीषण टक्कर, ड्राइवर की आग में जलकर मौत

report by: Sunil Thakur Balrampur: बलरामपुर, बसंतपुर थाना क्षेत्र। वाड्राफनगर के मोहाली

Nainital में ऑनलाइन गैंस बुकिंग बंद, जनता के लिए ऑफलाइन सुविधा शुरू

Report by: Bhuwan Singh Nainital: पिछले दो दिनों से नैनीताल में ऑनलाइन

Faridabad में उप-निरीक्षक 40,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

Report by: Kuldeep Saini Faridabad: राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (SV&ACB),

Haryana: सरल केंद्र नूंह में रजिस्ट्रेशन क्लर्क 6000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

Haryana: राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB), गुरुग्राम की टीम ने

Illegal Parking Collection: अमेरा खदान में ट्रकों से पार्किंग के नाम पर वसूली का आरोप

Illegal Parking Collection: कोयला लोडिंग के लिए आने वाले ट्रकों से ₹100–₹100

Attack on Jewish Temple: मिशिगन के यहूदी धार्मिक स्थल पर हमला, हमलावर की मौत, कोई हताहत नहीं

Attack on Jewish Temple: अमेरिका के मिशिगन प्रांत में एक यहूदी प्रार्थना

Deputy CM Rajendra Shukla ने राघवाचार्य जी महाराज से लिया आशिर्वाद

Deputy CM Rajendra Shukla: उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने अपने अमहिया