,

Durg News: भिलाई के सिसकोल यूनिट-3 में दर्दनाक औद्योगिक हादसा, श्रमिक की मौत

Durg News

Reporter: Vishnu Gautam, Edit By: Mohit Jain

Durg News: दुर्ग जिले के भिलाई स्थित हाथखोज हेवी इंडस्ट्रियल एरिया में आज सुबह एक दर्दनाक औद्योगिक हादसा सामने आया है। सिसकोल यूनिट-3 कंपनी में काम के दौरान एक श्रमिक की मौके पर ही मौत हो गई, जिससे औद्योगिक क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

Durg News: भारी बीम के नीचे दबने से गई जान

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक श्रमिक की पहचान लेखराज कौशल के रूप में हुई है। हादसा सुबह करीब 7:00 से 8:00 बजे के बीच हुआ, जब वह प्रथम पाली में ड्यूटी पर कार्यरत था। इसी दौरान काम करते वक्त वह अचानक एक भारी बीम के नीचे दब गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

Durg News

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची

घटना की जानकारी मिलते ही पुरानी भिलाई पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई शुरू की। हादसे के बाद कंपनी परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

Durg News: जांच में जुटी पुलिस, पोस्टमार्टम की तैयारी

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्रारंभिक तौर पर इसे औद्योगिक दुर्घटना माना जा रहा है। पुलिस द्वारा आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा।

Durg News

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

इस हादसे के बाद फैक्ट्री में श्रमिकों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े हो गए हैं। पुलिस और प्रशासन सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रहे हैं।