Jhalawar में फर्जीवाड़े का अस्पताल सील, MP के डॉक्टर के नाम पर चल रहा था मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Jhalawar

Report by: Saddham Khan

Jhalawar जिले के चौमहला क्षेत्र में मध्यप्रदेश के एक डॉक्टर के नाम का दुरुपयोग कर फर्जी तरीके से अस्पताल चलाने का मामला सामने आया है। शिकायत मिलने के बाद चिकित्सा विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए ‘मां पीतांबरा मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल’ को सील कर दिया।

Jhalawar: MP के डॉक्टर के नाम का किया जा रहा था इस्तेमाल

ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजकुमार वाघेला ने बताया कि सीएमएचओ डॉ. साजिद खान को मध्यप्रदेश के डॉ. एस.आर. चौहान की ओर से शिकायत मिली थी। शिकायत में कहा गया था कि चौमहला में उनके नाम का गलत इस्तेमाल कर बिना उनकी अनुमति के अस्पताल संचालित किया जा रहा है, जबकि उनका उस अस्पताल से कोई संबंध नहीं है।

Jhalawar: टीम पहुंची तो अस्पताल प्रबंधक फरार

Jhalawar

सीएमएचओ के निर्देश पर गठित चिकित्सा विभाग की टीम जब मौके पर पहुंची तो अस्पताल प्रबंधक मौके से फरार हो गया। वहीं वहां मौजूद नर्सिंगकर्मी भी टीम को देखकर भाग निकले।

Jhalawar: निरीक्षण में नहीं मिले जरूरी दस्तावेज

टीम द्वारा अस्पताल के दस्तावेजों की जांच की गई, लेकिन निरीक्षण के दौरान अस्पताल संचालन से संबंधित आवश्यक दस्तावेज नहीं मिले। इसके अलावा नियमानुसार लैब, मेडिकल सुविधाएं और योग्य चिकित्साकर्मी भी मौजूद नहीं पाए गए।

Jhalawar: दो डॉक्टरों पर संचालन का आरोप

जानकारी के अनुसार डॉ. कुलदीप और डॉ. मुल्तानी द्वारा इस अस्पताल का संचालन किया जा रहा था, लेकिन कार्रवाई के समय दोनों मौके से अनुपस्थित थे। अनियमितताओं को देखते हुए टीम ने अस्पताल को तत्काल सील कर दिया।

Jhalawar: आगे भी जारी रहेगी कार्रवाई

कार्रवाई के दौरान गंगधार तहसीलदार और पुलिस बल भी मौजूद रहा। चिकित्सा विभाग की टीम निरीक्षण रिपोर्ट सीएमएचओ को सौंपेगी, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। विभाग ने चेतावनी दी है कि बिना डिग्री या नियमों के विरुद्ध संचालित चिकित्सा संस्थानों पर आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

read also: Bhopal Water Crisis: जिले में जल संकट की आहट से सतर्क प्रशासन, निजी ट्यूबवेल खुदाई पर रोक, जिला जल अभावग्रस्त घोषित

Haldwani Recycling Initiative: हल्द्वानी नगर निगम की अनोखी रीसाइक्लिंग पहल

Haldwani Recycling Initiative: प्लास्टिक कचरा जमा करने पर मिलेगा कैश रिफंड, शहर