,

Neena Gupta Viral Photos: 66 साल की उम्र में नीना गुप्ता पर फैल रही प्रेग्नेंसी की अफवाह, अभिनेत्री ने दी सफाई

- Advertisement -
Ad imageAd image
Neena Gupta Viral Photos

Neena Gupta Viral Photos: सिनेमाई दुनिया की दिग्गज अभिनेत्री नीना गुप्ता ने हाल ही में एक वायरल अफवाह का खंडन किया। 66 साल की उम्र में भी एक्टिंग के प्रति उनका जुनून वैसा ही बरकरार है जैसा 1994 में फिल्म ‘वो छोकरी’ के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का नेशनल अवॉर्ड जीतने के बाद दिखा था। हाल ही में उनके कुछ फोटोज़ में लोगों ने उनके पेट पर ध्यान दिया और यह अफवाह फैल गई कि नीना गुप्ता प्रेग्नेंट हैं।

Neena Gupta Viral Photos: नीना गुप्ता ने अफवाहों का किया खंडन

नीना ने बॉलीवुड हंगामा को बताया, “मैं प्रेग्नेंट नहीं हूं। जो आप लोग देख रहे हैं वो साड़ी के मटेरियल की मोटाई की वजह से ऐसा दिख रहा है। लेकिन मैं खुश हूं कि लोग मेरी खबरों को ध्यान से देख रहे हैं, यह दर्शाता है कि हम एक देश के तौर पर तरक्की कर रहे हैं।”

Neena Gupta Viral Photos: संघर्ष भरा बीता 1980 का दशक

नीना गुप्ता की स्कूलिंग हिमाचल प्रदेश में हुई और उन्होंने संस्कृत में एमफिल की डिग्री हासिल की। कॉलेज के दिनों से ही उन्होंने थियेटर किया और धीरे-धीरे फिल्मों में कदम रखा। 1980 का दशक उनके लिए चुनौतीपूर्ण रहा, लेकिन 1990 के दशक में वे बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री बन गईं।

Neena Gupta Viral Photos: अकेले ही मां बनने का फैसला

नीना ने 1982 में फिल्म ‘साथ साथ’ से अपने करियर की शुरुआत की। बाद में उन्हें फिल्म ‘गांधी’ में पोती आभा का किरदार निभाने का मौका मिला। इसके बाद 1983 में आई फिल्म ‘जाने भी दो यारो’ ने उन्हें स्टारडम दिलाया।

उस समय नीना का रिश्ता वेस्टइंडीज़ के क्रिकेटर विवियन रिचर्ड्स के साथ था। इस दौरान नीना प्रेग्नेंट हो गईं, लेकिन विवियन ने शादी करने से मना कर दिया। नीना ने अकेले ही अपनी बेटी मसाबा को जन्म देने का साहसिक निर्णय लिया। इसके बाद उन्हें कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा और गरीबी में भी जीना पड़ा।

Neena Gupta Viral Photos: मेहनत और संघर्ष का नतीजा

आज नीना गुप्ता ने अपने अद्भुत अभिनय और मेहनत की वजह से बॉलीवुड में अपनी खास पहचान बना ली है। उन्होंने 32 से अधिक पुरस्कार और खिताब अपने नाम किए हैं और हर कार्यक्रम में उनकी लोकप्रियता और सम्मान स्पष्ट रूप से नजर आता है।

read also: Mahakumbh Viral Girl: महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा ने की शादी, केरल के मंदिर में बॉयफ्रेंड संग लिए फेरे

Gen Z to Great Generation: Gen Z को Great Generation बनाने के लिए नशामुक्त जीवन जरूरी : डॉ. ए.के. द्विवेदी

Gen Z to Great Generation इंदौर स्थित श्री आर.जी.पी. गुजराती प्रोफेशनल इंस्टीट्यूट

Lashkar Commander Statement: लश्कर कमांडर का दावा: 3-4 वर्षों में 30 से अधिक आतंकी बने अज्ञात हमलावरों का निशाना

Lashkar Commander Statement प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के एक वरिष्ठ कमांडर

Madhupur News: स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां तेज, मधुपुर एसडीओ ने शिक्षकों के साथ की समन्वय बैठक

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी Madhupur News मधुपुर में आगामी स्वतंत्रता दिवस समारोह को

Khabar hatke: बर्फ के बीच बहते लाल झरने का सुलझा रहस्य, वैज्ञानिकों को किया हैरान

Khabar hatke: अंटार्कटिका की बर्फीली और बेहद ठंडी मैकमुर्डो ड्राई वैली (McMurdo

School Building: दो साल से अधूरा पड़ा स्कूल भवन, बरामदे और पेड़ के नीचे पढ़ने को मजबूर बच्चे

School Building: शिक्षा के क्षेत्र में सरकार करोड़ों रुपये खर्च करने का

Bhopal: उप मुख्यमंत्री शुक्ल की केंद्रीय मंत्री नायडू से मुलाकात, रीवा को मिली 2 नई विमान सेवाएं

Bhopal: उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय

Budni Police Action: बुदनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पिकअप वाहन से 1187 लीटर अवैध शराब जब्त

रिपोर्टर: आशीष श्रीवास्तव Budni Police Action सीहोर जिले के बुदनी थाना पुलिस