,

Robbery Incident: रायपुर में चाकू की नोक पर लूट, मुख्यमंत्री निवास के पास युवक पर हमला

Robbery Incident

Robbery Incident: डेनियल मसीही पर चाकू से हमला, चेहरे पर आई चोट

Robbery Incident: राजधानी रायपुर में लूट की एक गंभीर घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार राजा तालाब निवासी डेनियल मसीही पर अज्ञात बदमाशों ने चाकू से हमला कर उनसे करीब 15 हजार रुपये लूट लिए। हमले के दौरान चाकू लगने से उनके चेहरे पर चोट आई है।

बताया जा रहा है कि पीड़ित कांकेर रोडवेज में सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत है। घटना के बाद घायल डेनियल मसीही को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

Robbery Incident: मुख्यमंत्री निवास के करीब वारदात, सिविल लाइन थाना क्षेत्र का मामला

हैरानी की बात यह है कि यह लूट की घटना मुख्यमंत्री निवास के करीब हुई, जिससे राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं।

read also: Attack on Jewish Temple: मिशिगन के यहूदी धार्मिक स्थल पर हमला, हमलावर की मौत, कोई हताहत नहीं

पूरा मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।

Bhopal: करुणाधाम आश्रम में 21 फीट ऊंची पंचमुखी महाकाली ‘बड़ी अम्मा’ का भव्य स्वागत

Bhopal: राजधानी भोपाल के करुणाधाम आश्रम, नेहरू नगर में मध्यप्रदेश की पहली…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में…

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. MP Navratri News: आज से…

Aaj ka Rashifal: जानें आज का राशिफल

Aaj ka Rashifal: 11 अक्टूबर 2026, रविवार का दिन शारदीय नवरात्रि की…