,

Gorakhpur News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में की गौसेवा, अपने हाथों से खिलाई गुड़-रोटी

Gorakhpur News

By: Vandana Rawat

Gorakhpur News: गोरखनाथ मंदिर प्रवास के दौरान बुधवार सुबह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की दिनचर्या पारंपरिक रही। उन्होंने प्रातःकाल गोरखनाथ मंदिर में शिवावतार महायोगी गुरु गोरखनाथ का दर्शन-पूजन किया और अपने गुरु, ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की समाधि स्थल पर मत्था टेका।

सीएम योगी जब भी गोरखनाथ मंदिर में आते हैं, गोसेवा उनकी दिनचर्या का अभिन्न हिस्सा होती है। बुधवार को उन्होंने सुबह मंदिर परिसर का भ्रमण करते हुए गोशाला का दौरा किया और वहां कुछ समय बिताया। गोशाला में उन्होंने चारों तरफ भ्रमण करते हुए गोवंश के नाम पुकारे – श्यामा, गौरी, गंगा, भोला। सीएम की आवाज़ सुनते ही कई गोवंश दौड़ते-कूदते उनके पास आए। उन्होंने सभी गोवंश के माथे पर हाथ फेरा, उन्हें दुलारा और अपने हाथों से गुड़-रोटी खिलाई।

Gorakhpur News: बच्चों को दिया स्नेहाशीष, अन्नप्राशन भी कराया

मंदिर परिसर में बच्चों से मुलाकात के दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने उन्हें अपने पास बुलाया और नाम व पढ़ाई के बारे में पूछा। बच्चों के साथ ठिठोली के बाद उन्होंने उन्हें स्नेहाशीष दिया और अपने हाथों से मिष्ठान्न भी वितरित किए। इस अवसर पर उन्होंने दो छोटे बच्चों को गोद में लेकर उनका अन्नप्राशन भी कराया।

Gorakhpur News

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की यह पारंपरिक दिनचर्या और बच्चों व गोवंश के प्रति स्नेह दर्शाती है कि धार्मिक और सामाजिक गतिविधियों में उनका गहरा लगाव है।

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. इंदौर में युवक ने…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 खबरें 1. दिवाली के लिए रायपुर में…

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. इंदौर में युवक ने…

Aaj ka Rashifal: जानें दिवाली पर कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: रविवार, 8 नवंबर 2026 का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…