Gold Silver Price Today: सोने में हल्की गिरावट, चांदी में उछाल, ₹1.39 लाख पर पहुंचा गोल्ड, ₹2.20 लाख पर चांदी

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Gold Silver Price

Gold Silver Price Today: 24 मार्च को सोने और चांदी की कीमतों में हल्का बदलाव देखने को मिला है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत करीब 56 रुपए घटकर लगभग 1.39 लाख रुपए पर आ गई है। वहीं चांदी के दाम में तेजी आई है और यह करीब 1093 रुपए बढ़कर 2.20 लाख रुपए प्रति किलो के आसपास पहुंच गई है।

Gold Silver Price Today: विभिन्न कैरेट के अनुसार सोने के दाम

सोने की कीमत कैरेट के अनुसार अलग-अलग है। 14 कैरेट सोना करीब 81,615 रुपए, 18 कैरेट 1,04,635 रुपए, 22 कैरेट 1,27,794 रुपए और 24 कैरेट सोना लगभग 1,39,513 रुपए प्रति 10 ग्राम के आसपास बना हुआ है।

Gold Silver Price Today: शहरों के हिसाब से गोल्ड रेट

देश के अलग-अलग शहरों में 24 कैरेट सोने की कीमतों में मामूली अंतर देखा जा रहा है। जयपुर, दिल्ली और लखनऊ में सोना करीब 1,40,500 रुपए प्रति 10 ग्राम है, जबकि मुंबई, कोलकाता और रायपुर में यह लगभग 1,40,350 रुपए के आसपास है। चेन्नई में सोने का भाव सबसे अधिक 1,41,820 रुपए तक पहुंच गया है।

Gold Silver Price Today: रिकॉर्ड हाई से काफी सस्ता हुआ सोना

इस साल की शुरुआत में 31 दिसंबर 2025 को सोना करीब 1.33 लाख रुपए था, जो 29 जनवरी 2026 को बढ़कर 1.76 लाख रुपए के ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया था। इसके बाद कीमतों में गिरावट आई और अब सोना अपने उच्चतम स्तर से करीब 37 हजार रुपए तक सस्ता हो चुका है।

Gold Silver Price Today: चांदी में भी आई बड़ी गिरावट

चांदी की कीमतों में भी पिछले कुछ समय में बड़ा उतार-चढ़ाव देखा गया है। 31 दिसंबर 2025 को चांदी करीब 2.30 लाख रुपए प्रति किलो थी, जो 29 जनवरी 2026 को बढ़कर 3.86 लाख रुपए तक पहुंच गई थी। इसके बाद गिरावट आई और अब यह करीब 1.66 लाख रुपए तक सस्ती हो चुकी है।

Gold Silver Price Today: सोना खरीदते समय रखें इन बातों का ध्यान

सोना खरीदते समय हमेशा BIS हॉलमार्क वाला सर्टिफाइड गोल्ड ही लेना चाहिए, जिससे उसकी शुद्धता सुनिश्चित होती है। साथ ही खरीदारी से पहले अलग-अलग स्रोतों से कीमत की जांच करना जरूरी है, क्योंकि कैरेट के अनुसार सोने के दाम बदलते रहते हैं।

READ ALSO: stock market : शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 1700 अंक चढ़ा, निफ्टी 23,000 के पार

Dharuhera Accident : धारूहेड़ा में NH-48 पर डंपर से टकराया कैंटर, लगी भीषण आग; चालक सुरक्षित

रिपोर्ट- राजकुमार Dharuhera Accident : धारूहेड़ा। हरियाणा के रेवाड़ी जिले के धारूहेड़ा

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दो पहिया वाहन और पैदल चल कर किया शहर का भ्रमण

भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार की शाम उज्जैन पहुंचकर दो