,

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दो पहिया वाहन और पैदल चल कर किया शहर का भ्रमण

  • सिंहस्थ : 2028 के लिये चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण कर प्रगति का लिया जायजा
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जलेबी बनाई एवं शाम की चाय का आनंद लिया

भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार की शाम उज्जैन पहुंचकर दो पहिया वाहन से एवं पैदल चलकर शहर का भ्रमण कर सिंहस्थ 2028 महापर्व के अंतर्गत चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव वीआईपी गेस्ट हाउस देवास रोड़ से माधवनगर, टावर चौक होते हुए फ्रीगंज पहुंचे। फ्रीगंज ब्रिज के समानांतर बन रहे नए ब्रिज निर्माण कार्य का अवलोकन किया और सेतु विभाग के अधिकारियों से कार्य की अद्यतन प्रगति की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कोयला फाटक से कंठाल चौराहे तक चल रहे मार्ग चौडीकरण कार्य का भी अवलोकन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्थानीय नागरिकों और दुकानदारों से उनकी कुशलक्षेम पूछकर निर्माणाधीन कार्यों के संबंध में चर्चा की। उन्होंने निजातपुरा पहुंचकर वहां चल रहे निर्माण कार्यों का जायजा लिया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कोयला फाटक से निजातपुरा तक पैदल भ्रमण किया और इस दौरान क्षेत्रीय रहवासियों से मिले और उनका अभिवादन स्वीकार किया। रहवासियों ने भी अपने सरल और सहज स्वभाव के मुख्यमंत्री डॉ. यादव को अपने बीच पाकर आत्मीयता के साथ उनका स्वागत किया और अनौपचारिक विषयों पर बातचीत की। कंठाल चौराहे की प्रसिद्ध मिष्ठान्न भंडार की दुकान पर पहुंचकर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दुकान संचालक की कुशलक्षेम पुछी। दुकान संचालक उस समय जलेबी बना रहे थे, उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. यादव से जलेबी बनाने का आग्रह किया। इस पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सहजता से उनका आग्रह स्वीकार करते हुए जलेबी बनाई और शाम की चाय का आनंद भी लिया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सिंहस्थ के अंतर्गत चल रहे निर्माण कार्यों में से कुछ पूर्ण होने वाले है और कुछ पूर्ण भी हो चुके है। आमजन में विकास कार्यों के प्रति संतोष है। कई कार्यों की काफी समय से आवश्यकता थी, वे प्रगतिरत है। आने वाले समय में निर्माण कार्यों की गति को और तेज किया जाएगा। भगवान श्री महाकालेश्वर की सावन भादौ मास में निकलने वाली सवारी के प्रबंधन पर भी मुख्यमंत्री डॉ. यादव द्वारा प्रशासनिक अधिकारियों और जन प्रतिनिधियों से चर्चा की गई।

Aaj ka Rashifal: जानें आज का राशिफल

Aaj ka Rashifal: 19 नवंबर 2026, गुरुवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…

QUAD: पीएम मोदी ने उठाया तिरंगे वाला मार्कर, अमेरिकी पॉडकास्टर बोले- ट्रंप के अहंकार को दिया जवाब

QUAD: मनीला में आयोजित क्वाड नेताओं के शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री…

USA में राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- आर्थिक आपदा की ओर बढ़ रहा भारत; SIR पर भी उठाए सवाल

USA: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी इन दिनों दो दिवसीय अमेरिका…

Kulgam मुठभेड़ में लश्कर कमांडर लतीफ भट ढेर, सरेंडर की अपील ठुकराने का वीडियो आया सामने

Kulgam: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच हुई…

Trump की हत्या की साजिश रचने वाले पाकिस्तानी को 27 साल 6 महीने की जेल, ईरान की IRGC से जुड़े थे तार

Trump: अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप समेत कई प्रमुख नेताओं की हत्या…

Karthigai Deepam Controversy: थलपति विजय सरकार ने सुप्रीम कोर्ट से लगाई गुहार, मद्रास हाई कोर्ट के आदेश पर रोक की मांग

Karthigai Deepam Controversy: तमिलनाडु के मदुरै स्थित तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर कार्तिगई दीपम…

CG: Top 10

CG: 1. अवैध कटाई की जांच करने पहुंचे डिप्टी रेंजर को ग्रामीण…

MP: Top 10

MP: 1. MP में 20-21 नवंबर को आंधी-बारिश का अलर्ट, तूफान 'अकवान'…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि केअनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 18 नवंबर 2026, बुधवार का दिन धार्मिक और ज्योतिषीय…