,

सोना ₹609 महंगा होकर 1,26,666 रुपए पर पहुंचा, चांदी भी ₹1,619 उछली

- Advertisement -
Ad imageAd image
सोना ₹609 महंगा होकर 1,26,666 रुपए पर पहुंचा, चांदी भी ₹1,619 उछली

सोने-चांदी की कीमतों में शुक्रवार 28 नवंबर को एक बार फिर तेजी देखी गई। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 10 ग्राम सोना ₹609 महंगा होकर ₹1,26,666 पर पहुंच गया है। गुरुवार को इसका दाम ₹1,26,057 था।

चांदी में भी तेजी
चांदी के दाम में भी बड़ी बढ़ोतरी हुई है। चांदी ₹1,619 महंगी होकर ₹1,64,286 प्रति किलो हो गई। इससे पहले इसका भाव ₹1,62,667 प्रति किलो था।

17 अक्टूबर को सोने ने ₹1,30,874 और 14 अक्टूबर को चांदी ने ₹1,78,100 का ऑल टाइम हाई बनाया था।

शहरों में सोने के दाम अलग क्यों?

IBJA द्वारा जारी कीमतों में 3% GST, मेकिंग चार्ज और ज्वेलर्स मार्जिन शामिल नहीं होते। इसी वजह से अलग-अलग शहरों में सोने-चांदी की कीमतों में अंतर देखने को मिलता है। PNB सहित कई बैंक गोल्ड लोन के लिए IBJA की दरों को आधार मानते हैं।

इस साल सोना ₹50,504 और चांदी ₹78,269 महंगी

साल की शुरुआत से अब तक सोने और चांदी ने निवेशकों को तगड़ा रिटर्न दिया है।

  1. सोना
  • 31 दिसंबर 2024 को 10 ग्राम 24 कैरेट सोना: ₹76,162
  • अब कीमत: ₹1,26,666
  • कुल बढ़ोतरी: ₹50,504
  1. चांदी
  • 31 दिसंबर 2024 को 1 किलो चांदी: ₹86,017
  • अब कीमत: ₹1,64,286
  • कुल बढ़ोतरी: ₹78,269

सोना खरीदते समय इन 2 बातों का ध्यान रखें

1. हमेशा हॉलमार्क वाला गोल्ड खरीदें
सिर्फ BIS हॉलमार्क वाला सर्टिफाइड गोल्ड लें।
हॉलमार्किंग से पता चलता है कि सोना असली है और कितने कैरेट का है।

2. कीमत और वजन जरूर क्रॉस चेक करें
खरीदने के दिन IBJA की वेबसाइट या दूसरे विश्वसनीय स्रोतों से सोने-चांदी की कीमत जरूर मिलाएँ।
24, 22 और 18 कैरेट में दाम अलग-अलग होते हैं।

Aaj Ka Rashifal: 6 शुभ योगों के बीच जानें कैसा रहेगा रविवार का दिन

Aaj Ka Rashifal: 16 अगस्त 2026, रविवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से

Analog Paneer Ban: यूपी सरकार का बड़ा फैसला, एनालॉग पनीर, क्रीम, घी और खोवा पर प्रतिबंध

Analog Paneer Ban उत्तर प्रदेश सरकार ने खाद्य सुरक्षा और उपभोक्ताओं के

Sirsaganj Police Encounter: सिरसागंज में पुलिस मुठभेड़, 15 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

रिपोर्ट - प्रेमपाल सिंह Sirsaganj Police Encounter सिरसागंज थाना क्षेत्र में ज्वैलर्स

Rakhi Sawant ने गाया देशभक्ति गीत, पीएम मोदी की तारीफ में बोलीं- ‘मोदी जी की जय हो’

Rakhi Sawant: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देशभर में देशभक्ति का माहौल

Independence Day 2026 Chhattisgarh: रायपुर में CM विष्णुदेव साय ने फहराया तिरंगा, नक्सलवाद पर भी बोले

Independence Day 2026 Chhattisgarh : राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में

विजय-संगीता की सुलह के बीच तृषा कृष्णन की एंट्री, Independence Day समारोह का वीडियो वायरल

Independence Day: तमिल अभिनेत्री तृषा कृष्णन एक बार फिर अभिनेता से राजनेता