सोना ₹609 महंगा होकर 1,26,666 रुपए पर पहुंचा, चांदी भी ₹1,619 उछली

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
सोना ₹609 महंगा होकर 1,26,666 रुपए पर पहुंचा, चांदी भी ₹1,619 उछली

सोने-चांदी की कीमतों में शुक्रवार 28 नवंबर को एक बार फिर तेजी देखी गई। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 10 ग्राम सोना ₹609 महंगा होकर ₹1,26,666 पर पहुंच गया है। गुरुवार को इसका दाम ₹1,26,057 था।

चांदी में भी तेजी
चांदी के दाम में भी बड़ी बढ़ोतरी हुई है। चांदी ₹1,619 महंगी होकर ₹1,64,286 प्रति किलो हो गई। इससे पहले इसका भाव ₹1,62,667 प्रति किलो था।

17 अक्टूबर को सोने ने ₹1,30,874 और 14 अक्टूबर को चांदी ने ₹1,78,100 का ऑल टाइम हाई बनाया था।

शहरों में सोने के दाम अलग क्यों?

IBJA द्वारा जारी कीमतों में 3% GST, मेकिंग चार्ज और ज्वेलर्स मार्जिन शामिल नहीं होते। इसी वजह से अलग-अलग शहरों में सोने-चांदी की कीमतों में अंतर देखने को मिलता है। PNB सहित कई बैंक गोल्ड लोन के लिए IBJA की दरों को आधार मानते हैं।

इस साल सोना ₹50,504 और चांदी ₹78,269 महंगी

साल की शुरुआत से अब तक सोने और चांदी ने निवेशकों को तगड़ा रिटर्न दिया है।

  1. सोना
  • 31 दिसंबर 2024 को 10 ग्राम 24 कैरेट सोना: ₹76,162
  • अब कीमत: ₹1,26,666
  • कुल बढ़ोतरी: ₹50,504
  1. चांदी
  • 31 दिसंबर 2024 को 1 किलो चांदी: ₹86,017
  • अब कीमत: ₹1,64,286
  • कुल बढ़ोतरी: ₹78,269

सोना खरीदते समय इन 2 बातों का ध्यान रखें

1. हमेशा हॉलमार्क वाला गोल्ड खरीदें
सिर्फ BIS हॉलमार्क वाला सर्टिफाइड गोल्ड लें।
हॉलमार्किंग से पता चलता है कि सोना असली है और कितने कैरेट का है।

2. कीमत और वजन जरूर क्रॉस चेक करें
खरीदने के दिन IBJA की वेबसाइट या दूसरे विश्वसनीय स्रोतों से सोने-चांदी की कीमत जरूर मिलाएँ।
24, 22 और 18 कैरेट में दाम अलग-अलग होते हैं।

- Advertisement -
Ad imageAd image

MP News: जानिए MP की 10 मुख्य खबरें (23-12-25)

MP News: मध्य प्रदेश में आज दिनभर कई अहम घटनाएं सामने आईं।कहीं

MP News: जानिए MP की 10 मुख्य खबरें (23-12-25)

MP News: मध्य प्रदेश में आज दिनभर कई अहम घटनाएं सामने आईं।कहीं

Horoscope: जानिए आज का राशिफल (23-12-25)

Horoscope: 1. मेष राशिखर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है, इसलिए बजट पर

Narayanpur news: जिले की नवपदस्थ दूसरी महिला कलेक्टर नम्रता जैन ने संभाला कार्यभार

जिला स्तरीय अधिकारियों की परिचात्मक बैठक लेकर दिया आवश्यक दिशा निर्देश Narayanpur

Bhanuppratappur News: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अव्यवस्था के खिलाफ हड़ताल, 15 दिनों में सुधार का आश्वासन

रिपोर्ट- भिषेक सिंह ठाकुर Bhanuppratappur News: भानुप्रतापपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लंबे

Jamtara News: विश्व कल्याण के लिए पर्यावरण संरक्षण जरूरी : आभा आर्या

रिपोर्ट: रतन कुमार Jamtara News: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सौ वर्ष पूर्ण

Kangana Ranaut: देवघर पहुंचीं बीजेपी सांसद कंगना रनौत, बाबाधाम में किया बाबा बैद्यनाथ का जलाभिषेक

रिपोर्ट- इम्तियाज अंसारी Kangana Ranaut: बीजेपी सांसद एवं बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत

Khajuraho:  नवजात शिशु का क्षत-विक्षत शव मिलने से सनसनी, कुत्ते नोचते मिले

Khajuraho; विश्व प्रसिद्ध खजुराहो मंदिरों के शहर में बुधवार सुबह एक दिल

Dehli news: फ्रांस के राष्ट्रपति आवास में बड़ी चोरी: चांदी की प्लेट-चम्मच तक गायब, तीन कर्मचारी गिरफ्तार

Dehli news: फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के आधिकारिक आवास एलीज़ी पैलेस

Bengaluru news:नशे में लड़खड़ाता युवक सड़क पर गिरा, बस की चपेट में आने से दर्दनाक मौत

Bengaluru news: बेंगलुरु के कामाक्षीपाल्या इलाके में एक दिल दहला देने वाला

Jharkhand News: मनरेगा का नाम बदलने के विरोध में कांग्रेस का राज्यव्यापी विरोध प्रदर्शन

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी, संजीव कुमार Jharkhand News: केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा का

Almora News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अल्मोड़ा में किया सांसद खेल महोत्सव का शुभारंभ

रिपोर्ट- ललित बिष्ट Almora News: आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अल्मोड़ा

Chhattisgarh News: ABVP प्रांत अधिवेशन, प्रदीप यादव पुनः बने कोरिया विभाग संयोजक, संगठन में खुशी की लहर

रिपोर्ट: अनूप विश्वास Chhattisgarh News: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) छत्तीसगढ़ प्रांत