German investment in UP : जर्मनी की कंपनियों ने उत्तर प्रदेश में निवेश का जताया भरोसा

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
German investment in UP

रिपोर्ट- वंदना रावत

German investment in UP : जर्मनी/लखनऊ, 23 फरवरीः मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन और उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश से गए प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को जर्मनी के फ्रैंकफर्ट में प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की और उन्हें राज्य में निवेश का आमंत्रण दिया।

उपमुख्यमंत्री ने सिल्के सिक्टर (ZVEI – ग्लोबल अफेयर्स एवं इकोनॉमिक्स, इंडो-पैसिफिक एवं चाइना अफेयर्स) तथा मार्कस शाइबॉल सीईओ, ईए इलेक्ट्रो ऑटोमेटिक जीएमबीएच से निवेश पर चर्चा की। दोनों निवेशकों ने उत्तर प्रदेश में निवेश का भरोसा दिया।

German investment in UP : उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने उत्तर प्रदेश की मजबूत हो रही अर्थव्यवस्था से जर्मनी के प्रतिनिधिमंडल को अवगत कराया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश 25 करोड़ उपभोक्ताओं का बड़ा बाजार है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दूरदर्शी नेतृत्व में उत्तर प्रदेश राज्य भारत की तेजी से बढ़ रही अर्थव्यवस्था का मुख्य केंद्र है। उत्तर प्रदेश वैश्विक गंतव्य के रूप में तेजी से स्थापित हो रहा है। दोनों प्रतिनिधिमंडल ने सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्यूफेक्चरिंग के क्षेत्र में भारत-जर्मनी साझेदारी को और सुदृढ़ करने पर जोर दिया।

German investment in UP : जर्मनी के प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि सीमेंस व एनएक्सपी जैसी अग्रणी कंपनियों द्वारा भारत में पहले से ही निवेश किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि भारत में 25 करोड़ के विशाल बाजार को लेकर वे काफी मजबूती से कार्य कर रहे हैं। जर्मनी प्रतिनिधिमंडल ने भारत से मिल रहे सहयोग और यहां के बड़े बाजार का भी जिक्र किया। जर्मनी प्रतिनिधिमंडल ने उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को उत्तर प्रदेश में दीर्घकालिक सहयोग व निवेश का विश्वास दिलाया।

read more Lucknow : यूपी की डिजिटल और ग्रीन इकोनॉमी को मिलेगी नई उड़ान: सिंगापुर में CM योगी और DBS बैंक की CEO के बीच महामंथन

Village Discipline Rule: बालोद के मेढ़की गांव में चुगली पर 5,001 रुपये का जुर्माना

Village Discipline Rule: एक-दूसरे को भड़काने वालों पर आर्थिक दंड, सर्वसम्मति से

Kurukshetra में किसानों का 3 दिवसीय महापड़ाव, बिजली बिल माफी और मुआवजे की मांग, सीएम आवास घेराव का ऐलान

Kurukshetra: कुरुक्षेत्र के ताऊ देवीलाल पार्क में प्रदेशभर से आए हजारों किसान

Caste Certificate Controversy: प्रतापपुर विधायक शकुंतला पोर्ते के जाति प्रमाण पत्र पर विवाद

Caste Certificate Controversy: जिला स्तरीय सत्यापन समिति ने सुनवाई का अधिकार माना,