जॉर्ज कुरियन ने राज्यसभा के लिए अपना नामांकन किया दाखिल, जानिए क्यों निर्विरोध जीतना है तय

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
JAURJ_KORIYAN

राज्यसभा उपचुनाव में मध्य प्रदेश से भाजपा उम्मीदवार जॉर्ज कुरियन ने अपना नामांकन दाखिल किया। इस दौरान मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा, डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल, फग्गन सिंह कुलस्ते, तुलसी सिलावट और राव उदय प्रताप सिंह भी मौजूद थे। बीजेपी मध्य प्रदेश में बहुमत में है ऐसे में जॉर्ज कुरियन का निर्विरोध चुना जाना तय है। नामांकन दाखिल करने से पहले मध्यप्रदेश से राज्यसभा प्रत्याशी जॉर्ज कुरियन भोपाल स्थित बीजेपी प्रदेश कार्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।

बता दें, कि मध्य प्रदेश के कोटे वाली एक सीट ज्योतिरादित्य सिंधिया के लोकसभा सांसद निर्वाचित होने के बाद खाली हुई थी। मंगलवार को भाजपा ने इस सीट पर जॉर्ज कुरियन को प्रत्याशी बनाए जाने की घोषणा की थी। बुधवार को जॉर्ज कुरियन विशेष विमान से भोपाल पहुंचे। वे निर्विरोध चुने जाएंगे क्योंकि भाजपा बहुमत में है। कांग्रेस के पास संख्याबल नहीं है ऐसे में कांग्रेस अपना उम्मीदवार नहीं उतारेगी।

कौन हैं जॉर्ज कुरियन?
जॉर्ज कुरियन, केरल में भाजपा के बड़े चेहरे में से एक हैं। वे मौजूदा मोदी कैबिनेट में एक मात्र ईसाई मंत्री भी हैं। उन्हें मत्स्य पालन डेरी और पशुपालन मामले का राज्यमंत्री बनाया गया है। बीते 4 दशक में उन्होंने बीजेपी के लिए अलग – अलग पदों पर रहते हुए काम किया है। इन्हें राज्यसभा उम्मीदवार बनाकर भाजपा ने सबको चौंका दिया था।

सीएम मोहन यादव ने क्या कहा?
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, “मैं केरल के लोकप्रिय नेता और भारत सरकार के मंत्री जॉर्ज कुरियन का यहां स्वागत करता हूं… मैं पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा और प्रधानमंत्री मोदी का धन्यवाद करता हूं… मेरी और मध्य प्रदेश सरकार की ओर से जॉर्ज कुरियन का स्वागत है और निश्चित तौर पर हम जीत की ओर आगे बढ़ेंगे…”

- Advertisement -
Ad imageAd image

Indore को मिली नई सौगात: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया एयरपोर्ट के नए T-1 टर्मिनल का उद्घाटन

रिपोर्ट: देवेन्द्र जायसवाल Indore मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी और मिनी मुंबई

Indore को मिली नई सौगात: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया एयरपोर्ट के नए T-1 टर्मिनल का उद्घाटन

रिपोर्ट: देवेन्द्र जायसवाल Indore मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी और मिनी मुंबई

Bhopal: महावीर जयंती पर कल रहेगा सार्वजनिक अवकाश, जिला प्रशासन ने जारी किए आदेश

Bhopal राजधानी भोपाल में महावीर जयंती के पावन पर्व के उपलक्ष्य में

Khairagarh: लमानीन नदी में मिला अज्ञात महिला का शव, इलाके में मची सनसनी

Khairagarh: छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ जिला मुख्यालय से करीब 7 किलोमीटर दूर कुम्ही-दपका

chhattisgarh : पखांजूर में नक्सलियों के आत्मसमर्पण से पहले जवानों की मानवता आई सामने

chhattisgarh : जंगल में भूखे-प्यासे नक्सलियों को जवानों ने कराया भोजन, वायरल

Mahavir Jayanti holiday: मध्यप्रदेश सरकार ने महावीर जयंती पर अवकाश की तारीख बदलने का किया ऐलान

Mahavir Jayanti holiday: मध्यप्रदेश राज्य सरकार ने महावीर जयंती के उपलक्ष्य में