,

Gariaband: वन्यजीव शिकार का खुलासा, रिजर्व क्षेत्र में सांभर का शिकार, 12 शिकारी गिरफ्तार

Gariaband

Gariaband: जिले के रिजर्व वन क्षेत्र में वन्यजीव संरक्षण को बड़ी चुनौती देते हुए सांभर का अवैध शिकार किए जाने का मामला सामने आया है। सूचना मिलने पर वन विभाग की एंटी पोचिंग टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 12 शिकारियों को गिरफ्तार किया है।

ट्रैप कैमरे से पकड़े गए आरोपी
वन विभाग ने जंगल में पहले से लगे ट्रैप कैमरों की मदद से आरोपियों की पहचान की। कैमरों में शिकारियों की गतिविधियां कैद होने के बाद टीम ने घेराबंदी कर सभी आरोपियों को दबोच लिया।

कुल्हाड़ीघाट क्षेत्र में किया गया शिकार
जांच में सामने आया है कि कुल्हाड़ीघाट क्षेत्र में आरोपियों ने तीर-धनुष की मदद से एक सांभर का शिकार किया था। शिकार के बाद मारे गए वन्यप्राणी का कच्चा मांस आपस में बांटकर आरोपी अपने-अपने घर ले गए थे।

यह खबर भी पढ़ें: Chhattisgarh: गुरु घांसीदास जयंती पर मुख्यमंत्री साय की बड़ी सौगात, सतनाम धाम के लिए 50 लाख की घोषणा

शिकार में इस्तेमाल हथियार बरामद
वन विभाग ने आरोपियों के कब्जे से बड़ी मात्रा में शिकार के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले फंदे, तीर-धनुष और अन्य सामग्री बरामद की है। इससे आशंका जताई जा रही है कि आरोपी पहले भी जंगल में शिकार की वारदातों को अंजाम दे चुके हैं।

Chhattisgarh Patwari Strike: हड़ताल पर राजस्व मंत्री बोले, धान खरीदी में पारदर्शिता लाने PV ऐप लाए, सहयोग करें पटवारी

रायपुर/कोरबा/कोरिया। Chhattisgarh Patwari Strike: छत्तीसगढ़ में PV ऐप की तकनीकी और व्यावहारिक…

Raigarh Patwari Strike: रायगढ़ के 256 पटवारी हड़ताल पर, PV ऐप की समस्याएं दूर करने समेत कई मांगें

रायगढ़, छत्तीसगढ़। Raigarh Patwari Strike: छत्तीसगढ़ में पटवारी संघ ने अपनी विभिन्न…

UPI यूजर्स को दिवाली तक राहत, मर्चेंट पेमेंट पर MDR लागू करने का फैसला टला

BY: Yoganand Shrivastva UPI त्योहारी सीजन में डिजिटल भुगतान करने वाले ग्राहकों…