Gariaband Road Accident: अनियंत्रित क्रेन ने मवेशी को कुचला, किसान रो-रोकर बेहाल

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Gariaband Road Accident

Reporter: Nemichand Banjare, Edit By: Mohit Jain

Gariaband Road Accident: गरियाबंद जिले के फिंगेश्वर थाना क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। नया बस स्टैंड के पास अटल चौक के नजदीक एक अनियंत्रित क्रेन ने सड़क पार कर रहे मवेशी को कुचल दिया, जिससे मवेशी की मौके पर ही मौत हो गई।

Gariaband Road Accident: सड़क पार करते वक्त हुआ हादसा

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, किसान अपने मवेशी के साथ सड़क पार कर रहा था, तभी तेज रफ्तार क्रेन अचानक अनियंत्रित हो गई और मवेशी को अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना भीषण था कि मवेशी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

Gariaband Road Accident: मवेशी की मौत से किसान का रो-रोकर बुरा हाल

Gariaband Road Accident

अपने मवेशी को खोने के बाद किसान सड़क पर ही रोता-बिलखता नजर आया। मवेशी ही उसकी आजीविका का मुख्य साधन था, ऐसे में इस हादसे ने किसान को गहरा सदमा दिया है। मौके पर मौजूद लोग भी भावुक हो उठे।

Gariaband Road Accident: आक्रोशित लोगों ने की बैरिकेट लगाने की मांग

घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला। लोगों का कहना है कि अटल चौक के पास आए दिन तेज रफ्तार वाहनों की आवाजाही रहती है, जिससे हादसों का खतरा बना रहता है। आक्रोशित नागरिकों ने चौक पर बैरिकेट और यातायात नियंत्रण के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है।

Gariaband Road Accident

Bageshwar Dham : सामूहिक विवाह सबसे उत्तम, खर्चीली शादियों से बचें: मुख्यमंत्री

Bageshwar Dham : मुख्यमंत्री ने बागेश्वर धाम में सामूहिक कन्या विवाह सम्मेलन

Dumka: मयूराक्षी के तट पर ‘राजकीय जनजातीय हिजला मेला 2026’ का आगाज, पारंपरिक धुनों से गुंजायमान हुआ परिसर

रिपोर्टर -आगस्टीन हेम्बरम Dumka झारखंड की समृद्ध जनजातीय संस्कृति का संगम 'हिजला

Firozabad फिरोजाबाद का मान: प्रयांशी राजपूत का CBSE अंडर-17 नेशनल महिला क्रिकेट टीम में चयन

रिपोर्ट - प्रेमपाल सिंह Firozabad जनपद के आईवी इंटरनेशनल स्कूल की छात्रा

Bhopal भोपाल के विकास की नई उड़ान: राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने किया साढ़े 5 करोड़ से अधिक लागत के विकासकार्यों का भूमिपूजन

Bhopal पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर

KhatuShyamJi : फाल्गुनी मेला 2026 के लिए भव्य सजावट, तैयारियों में जुटे 120 बंगाली कारीगर

रिपोर्ट- सुमन KhatuShyamJi : विश्व प्रसिद्ध तीर्थ नगरी खाटू श्याम मंदिर में

Nawada: शादी वाले घर में ‘गेहुंअन’ निकलने से मची खलबली, वन विभाग ने सुरक्षित किया रेस्क्यू

रिपोर्टर:- ऋषभ कुमार Nawada रजौली नगर पंचायत के वार्ड संख्या 07, बभनटोली

Haridwar Kumbh2027 : शहरी विकास सचिव नीतीश झा ने CCTV कंट्रोल रूम और हर की पौड़ी का किया निरीक्षण

रिपोर्ट: धर्मराज Haridwar Kumbh2027 : हरिद्वार, अगले वर्ष प्रस्तावित 2027 महाकुंभ को