,

Gariaband: एंटी नक्सल ऑपरेशन की बड़ी सफलता, पहाड़ियों से भारी मात्रा में हथियार बरामद

- Advertisement -
Ad imageAd image
Gariaband

Gariaband: जिले में चलाए जा रहे एंटी नक्सल ऑपरेशन के तहत सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी मिली है। मैनपुर क्षेत्र के दडईपानी पहाड़ी इलाके में सर्च ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों द्वारा डंप किए गए भारी मात्रा में विस्फोटक और हथियार बरामद किए गए हैं।

दडईपानी पहाड़ी में चला संयुक्त सर्च ऑपरेशन

ई-30, एसटीएफ, 207 कोबरा, 16वीं बटालियन सीएएफ और 65वीं बटालियन सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने दडईपानी पहाड़ी क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन चलाया। अभियान के दौरान सुरक्षा बलों को नक्सलियों के ठिकाने का पता चला, जहां बड़ी मात्रा में विस्फोटक सामग्री छिपाकर रखी गई थी।

मोर्टार, भरमार बंदूक और विस्फोटक सामग्री जब्त

सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षा बलों ने बम बनाने में उपयोग होने वाला एक कंपनी निर्मित मोर्टार, एक भरमार बंदूक, डेटोनेटर, मोर्टार सेल, तीर बम और अन्य नक्सली सामग्री बरामद की है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि नक्सली इन हथियारों का इस्तेमाल किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे।

नक्सलियों की साजिश नाकाम

सुरक्षा बलों की सतर्कता और संयुक्त कार्रवाई से नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम हो गई है। इलाके में फिलहाल सर्च ऑपरेशन और तेज कर दिया गया है, ताकि किसी अन्य नक्सली गतिविधि को समय रहते रोका जा सके। प्रशासन ने इस सफलता को नक्सल विरोधी अभियान में अहम उपलब्धि बताया है।

यह खबर भी पढ़ें: Bhanupratappur: निवेश में दोगुना मुनाफे का झांसा, 65 लाख की ठगी करने वाला आरोपी सलाखों के पीछे

NHM Employees Demand : NHM कर्मचारियों ने विभिन्न मांगों को लेकर जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

NHM Employees Demand : उत्तरकाशी जनपद मुख्यालय में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी

Mecca Defence Pact पर ट्रंप के बयान से पाकिस्तान खुश, शहबाज शरीफ ने की अमेरिकी राष्ट्रपति की तारीफ

Mecca Defence Pact: मक्का जॉइंट डिफेंस एग्रीमेंट को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड

Raipur Car Accident: नया रायपुर में तेज रफ्तार दो कारों की भिड़ंत

Raipur Car Accident: रायपुर के नया रायपुर में मंडी बोर्ड के पास

Smart Meter Protest Khairagarh: स्मार्ट मीटर के विरोध में ग्रामीणों का चक्काजाम

Smart Meter Protest Khairagarh : खैरागढ़ जिले के छुईखदान क्षेत्र के उदयपुर

बीजेपी से अलग हुए Shehzad Poonawalla, राष्ट्रीय प्रवक्ता पद से दिया इस्तीफा

Shehzad Poonawalla: भारतीय जनता पार्टी को लेकर बड़ी राजनीतिक खबर सामने आई

Bahraich Tiranga Bike Rally: बहराइच में ऐतिहासिक तिरंगा बाइक रैली, युवाओं के उत्साह से गूंजा शहर

रिपोर्टर-शबीहुल हसनैन Bahraich Tiranga Bike Rally 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर

Jalaun Suicide Case: जालौन में युवक ने फांसी लगाकर दी जान, रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद की जांच शुरू

रिपोर्ट: अफजाल अहमद Jalaun Suicide Case कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सहावनाका निवासी