इंदौर में गैंगस्टर सलमान लाला का भाई गिरफ्तार, हथियार और एमडी ड्रग बरामद

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

इंदौर: इंदौर क्राइम ब्रांच ने शनिवार को कुख्यात गैंगस्टर सलमान लाला के भाई शादाब उर्फ सिद्धू को गिरफ्तार कर लिया। शादाब हाल ही में सागर जेल से जमानत पर बाहर आया था। जेल से छूटने के बाद वह अपने भाई सलमान और दो अन्य साथियों के साथ इंदौर आया था। पुलिस को सूचना मिली कि वह अवैध हथियार लेकर घूम रहा है, जिसके बाद कार्रवाई की गई।


पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा

सूचना के आधार पर क्राइम ब्रांच ने घेराबंदी की। इस दौरान शादाब और उसके कुछ साथी पुलिस के हत्थे चढ़ गए, जबकि सलमान लाला मौके से भागने में सफल हो गया। पकड़े जाने के समय आरोपियों ने पुलिस टीम पर हमला करने का प्रयास भी किया, लेकिन पुलिस ने उन्हें काबू कर लिया।


हत्या का आरोपी है शादाब

शादाब पर कई आपराधिक केस दर्ज हैं। वह पंढरीनाथ क्षेत्र के कबूतरखाना इलाके में कलेक्शन एजेंट की हत्या का भी आरोपी है। इस केस में उसे पहले इंदौर जेल में रखा गया था, बाद में उसे सागर जेल ट्रांसफर किया गया। शनिवार को इसी केस में जमानत पर रिहा होने के बाद वह फिर से इंदौर पहुंचा था।


हथियार और ड्रग्स जब्त

क्राइम ब्रांच को आरोपियों से अवैध हथियार, पिस्टल और एमडी ड्रग्स बरामद हुए हैं। पुलिस फिलहाल शादाब और उसके साथियों से पूछताछ कर रही है, वहीं फरार सलमान लाला की तलाश तेज कर दी गई है।


पुलिस का सख्त अभियान

शनिवार देर रात इंदौर पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ बड़े पैमाने पर अभियान चलाया। इस दौरान 1,220 बदमाशों की चेकिंग की गई, जिनमें से 576 लोगों पर वैधानिक कार्रवाई की गई।

  • शराब पीकर वाहन चलाने वाले 132 लोगों पर मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत प्रकरण दर्ज हुआ।
  • खुले में शराब पीते पाए गए करीब 25 लोगों को गिरफ्तार किया गया।
- Advertisement -
Ad imageAd image

Aaj ka Panchang: 30 मार्च 2026

Aaj ka Panchang: 30 मार्च 2026 का पंचांग, सोम प्रदोष और अनंग

Horoscope: 30 मार्च 2026

Horoscope: 30 मार्च 2026 राशिफल: कई राशियों को मिलेगा धन लाभ, जानें

Jamtara के किसानों के लिए खुशखबरी: सालुका कोल्ड स्टोरेज ने भंडारण शुल्क में दी 25% की भारी छूट

संवाददाता: रतन कुमार Jamtara झारखंड के जामताड़ा जिले के नाला प्रखंड स्थित

Bhopal ‘मन की बात’ सकारात्मक सोच बनाने की पहल : राज्यपाल श्री पटेल

Bhopal मध्य प्रदेश के राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने रविवार को भोपाल

Nashik: ढोंगी बाबा अशोक खरात की पुलिस कस्टडी 1 अप्रैल तक बढ़ी, SIT खंगाल रही है मोबाइल डेटा

Nashik महाराष्ट्र की नासिक पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए कथित ढोंगी बाबा

Bhopal: भगवान महावीर के विचार आज भी हैं प्रासंगिक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Bhopal मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को इंदौर के श्री मदन

Reengus में मालगाड़ी की चपेट में आने से युवक की मौत, मोबाइल से हुई पहचान

Reengus: सीकर जिले के रींगस क्षेत्र में फुलेरा से रेवाड़ी जाने वाले

Indore को मिली नई सौगात: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया एयरपोर्ट के नए T-1 टर्मिनल का उद्घाटन

रिपोर्ट: देवेन्द्र जायसवाल Indore मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी और मिनी मुंबई

Bhopal: महावीर जयंती पर कल रहेगा सार्वजनिक अवकाश, जिला प्रशासन ने जारी किए आदेश

Bhopal राजधानी भोपाल में महावीर जयंती के पावन पर्व के उपलक्ष्य में

Khairagarh: लमानीन नदी में मिला अज्ञात महिला का शव, इलाके में मची सनसनी

Khairagarh: छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ जिला मुख्यालय से करीब 7 किलोमीटर दूर कुम्ही-दपका

chhattisgarh : पखांजूर में नक्सलियों के आत्मसमर्पण से पहले जवानों की मानवता आई सामने

chhattisgarh : जंगल में भूखे-प्यासे नक्सलियों को जवानों ने कराया भोजन, वायरल