ट्यूशन पढ़ाने के दौरान हुई दोस्ती बदली एक तरफ प्यार में शादी शुदा युवती ने किया इनकार तो मार दी गोली

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
BY: Anuj Panchal: gurugram

गुरुग्राम: एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है जहा ट्यूशन पढ़ाने के दौरान हुई दोस्ती एक तरफा प्यार में बदल गई। जब युवती ने शादी करने से इनकार किया तो युवक ने उसके सर में गोली मार दी और फरार हो गया। युवती को गम्भीर हालात में होस्पिटल ले जाया गया। जहा वह जिंदगी और मौत से जूझ रही है। पीड़िता के पिता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। वारदात गुरुग्राम के सेक्टर-37 की है। वही युवती पहले से ही विवाहिता है और दो बेटियों की माँ है। गुरुग्राम पुलिस के प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि थाना सैक्टर-10 में सूचना मिली थी कि प्लाट नम्बर-553, सैक्टर 37 के सामने एक महिला को गोली मारी गई है। इस सूचना पर पुलिस घटना स्थल पर पहुची। जहा पीड़िता के पिता ने शिकायत दी कि उसकी बेटी राधा (उम्र 24 वर्ष) की शादी गांव किशनपुर, जिला औरैया में हुई है। गाँव किशनगढ़ के ही उपेन्द्र के साथ उसकी बेटी की बोलचाल थी, जिसके कारण राधा व राधा के पति के बीच झगड़ा होता था, पति से झगड़ा होने के कारण राधा ने उपेन्द्र से बोलचाल बंद कर दी थी और 2 साल पहले अपनी दोनों बेटियों को लेकर अपने पिता के पास गुरुग्राम आ गई थी।

एक तरफा प्यार में पागल था युवक


एक तरफा प्यार में एक युवक ने ऐसा कदम उठाया कि एक परिवार के पैरों तले जमीन खिसक गई। औरैया उत्तर प्रदेश से 500 किलोमीटर दूर गुड़गांव तक युवक महिला के पीछे आ गया और यहां जब महिला ने शादी करने से युवक को इंकार कर दिया तो उसने महिला को गोली मार दी। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया, लेकिन पुलिस की सतर्कता के कारण आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गया। गोली लगने से घायल महिला को गुड़गांव के अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी हालत देखते हुए दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया। महिला अस्पताल में जिंदगी ओर मौत से जंग लड़ रही है।

ट्यूशन पढ़ाने का काम करती थी महिला


पुलिस की माने तो 24 वर्षीय राधा की शादी औरैया उत्तर प्रदेश में हुई थी। महिला वहां ट्यूशन पढ़ाने के काम करती थी। इस ट्यूशन में उसकी मुलाकात 23 वर्षीय उपेन्द्र कुमार से हुई थी जो महिला से प्यार करने लगा। इस युवक के कारण महिला का अपने पति से भी झगड़ा होने लगा। इस झगड़े को समाप्त करने के लिए महिला अपने पिता के पास गुड़गांव आ गई और एक कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करने लगी। इसके बाद आरोपी भी गुड़गांव आ गया। देर शाम को जब महिला ड्यूटी से घर जा रही थी जो आरोपी ने उसका रास्ता रोक लिया और शादी करने का दबाव बनाया। महिला के मना करते ही आरोपी ने उसे गोली मार दी।

पुलिस ने किया आरोपी को गिरफ्तार


पुलिस प्रवक्ता की माने तो आरोपी को गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया गया है। आरोपी से वारदात में प्रयुक्त हथियार भी बरामद किया जाना है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि आरोपी गुड़गांव कब आया था और उसके पास हथियार कहां से आया। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

उज्जैन सिंहस्थ 2028 के भव्य आयोजन के संकल्प के साथ आया हूं प्रयागराज : मुख्यमंत्री डॉ. यादव….यह भी पढे़

आज का राशिफल – 1 मार्च 2025

PWD Commission Controversy: करोड़ों के भुगतान, कमीशनखोरी और मारपीट का CCTV आया सामने

PWD Commission Controversy: 4.65 करोड़ के भुगतान पर विवाद, PWD कर्मचारी पर

Illegal Land Encroachment: सरगुजा में अवैध कब्जों पर प्रशासन सख्त, बिहार रिजॉर्ट की जमीन की फिर हुई जांच

Illegal Land Encroachment: कमोदा स्थित बिहार रिजॉर्ट पहुंचा प्रशासनिक अमला, सरकारी जमीन

Sasaram: दावों के ‘मास्टर प्लान’ के बीच बदहाल शहर, जलजमाव और प्यास से जूझ रही जनता

Report: Avinash shrivastva Sasaram ऐतिहासिक शहर सासाराम की वर्तमान तस्वीर प्रशासनिक आश्वासनों

IPL Match Raipur: नवा रायपुर में आईपीएल का रोमांच, कल भिड़ेंगी आरसीबी और मुंबई इंडियंस

IPL Match Raipur: मैच से पहले मुंबई इंडियंस के खिलाड़ियों ने बहाया

भारत को मिला नया CDS: लेफ्टिनेंट जनरल एन एस राजा सुब्रमणि संभालेंगे जिम्मेदारी

CDS: भारत सरकार ने लेफ्टिनेंट जनरल एन एस राजा सुब्रमणि (सेवानिवृत्त) को

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें... 1. देवी-देवताओं पर अभद्र टिप्पणी

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. MP में दो सिस्टम