,

फ्रांस के राजदूत डॉ.थियरी माथू ने CM योगी से की शिष्टाचार भेंट

French Ambassador Dr. Thierry Mathu paid courtesy call on CM Yogi

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से सोमवार को फ्रांस के राजदूत डॉ.थियरी माथू ने मुलाकात की। उनके साथ फ्रांस का प्रतिनिधिमंडल भी रहा। मुख्यमंत्री के साथ प्रतिनिधिमंडल की प्रदेश में डिफेंस,फार्मा व शिक्षा सेक्टर में एमओयू व निवेश को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने उप्र में निवेश के लिए हर मदद का आश्वासन दिया।

सीएम ने एनसीआर और बुंदेलखंड में निवेश के लिए किया आमंत्रित
मुख्यमंत्री ने फ्रांसीसी कंपनियों को एनसीआर, बुंदेलखंड के साथ ही रक्षा क्षेत्र में निवेश के लिए आमंत्रित किया। प्रतिनिधि मंडल ने भारत की सबसे बड़ी आबादी वाले राज्य उत्तर प्रदेश की 60 फीसदी युवा शक्ति के लिए निवेश को लेकर उत्साह दिखाया।

व्यापारिक व सांस्कृतिक साझेदारी को प्रगाढ़ करने की जताई इच्छा
माथू ने उत्तर प्रदेश व फ्रांस के बीच व्यापारिक-सांस्कृतिक साझेदारी को और प्रगाढ़ करने की इच्छा जताई। प्रतिनिधिमंडल ने आईटी कॉरिडोर, स्मार्ट सिटीज व सांस्कृतिक उन्नयन को लेकर भी उत्तर प्रदेश के साथ काम करने को लेकर रुचि दिखाई।

शिक्षा, संस्कृति और व्यापार के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर सहमति
बैठक में द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने, निवेश बढ़ाने, नवीकरणीय ऊर्जा और उत्तर प्रदेश में फ्रांसीसी कंपनियों की उपस्थिति के विस्तार पर भी चर्चा हुई। माथू ने भारत की प्राचीन संस्कृति और इतिहास के को लेकर फ्रांस में हो रहे अध्ययनों का उल्लेख किया। मुख्यमंत्री ने वाराणसी स्थित संपूर्णानंद विश्वविद्यालय में संरक्षित प्राचीन पांडुलिपियों और ऐतिहासिक दस्तावेजों के महत्व को रेखांकित किया। दोनों पक्षों ने शिक्षा, संस्कृति और व्यापार के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर सहमति व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने रक्षा क्षेत्र में सहयोग, जेवर हवाई अड्डे पर एमआरओ (मेंटिनेंस, रिपेयर और ओवरहाल) हब की स्थापना और बुंदेलखंड इंडस्ट्रियल डेवेलपमेंट अथॉरिटी (BIDA) के फार्मा पार्क में निवेश के अवसरों पर भी बल दिया।

Kanipla Visit CM Saini : बच्चों की कल्पना में दिखता है विकसित भारत का भविष्य

रिपोर्ट- अंकुर कपूर Kanipla Visit CM Saini : कुरुक्षेत्र। हरियाणा के मुख्यमंत्री…

Ramdevra News : CM भजनलाल शर्मा ने बाबा रामदेव मंदिर में किए दर्शन, बस स्टैंड से की पदयात्रा

रिपोर्ट- सुमन Ramdevra News : जैसलमेर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बुधवार,…

Haldwani Fire : भोलेनाथ गार्डन में कपड़ों के गोदाम में भीषण आग, लाखों के नुकसान की आशंका

रिपोर्टर : दीपक अधिकारी Haldwani Fire : हल्द्वानी। उत्तराखंड के हल्द्वानी में…

Sarkhor Overbridge Pendra : सरखोर ओवरब्रिज बदहाल, गड्ढों से आए दिन हो रहे हादसे, जिम्मेदारों की आंखें बंद

संवाददाता:- प्रयास कैवर्त Sarkhor Overbridge Pendra : पेंड्रा, पेंड्रा-बिलासपुर मुख्य मार्ग पर…

Yogi Janta Darshan: कब्जामुक्त कराएं जमीन, दबंगों को सिखाएं कानूनी सबक: सीएम योगी

Report: Vandna Rawat Yogi Janta Darshan बारिश के बावजूद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ…

Jabalpur Car Fire: लम्हेटा बायपास में चलती कार बनी आग का गोला, परिवार सुरक्षित

Jabalpur Car Fire जबलपुर के तिलवारा थाना क्षेत्र स्थित लम्हेटा बायपास पर…

Pakistan Afghanistan Airstrikes: अफगानिस्तान में पाकिस्तान का बड़ा एयरस्ट्राइक दावा, 10 ठिकानों पर हमला

Pakistan Afghanistan Airstrikes: पाकिस्तान ने गुरुवार सुबह अफगानिस्तान के भीतर 10 ठिकानों…