झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन आज (30 अगस्त) भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में शामिल हो गए। विधानसभा चुनाव से पहले झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। हालांकि, डैमेज कंट्रोल प्लान के लिए हेमंत सोरेन ने रामदास सोरेन को प्रदेश सरकार में शुक्रवार को मंत्री बनाया है।
मंच पर शिवराज सिंह और हेमंत सोरेन रहे मौजूद
चंपई सोरेन के स्वागत के लिए रांची के शाखा मैदान में अभिनंदन व मिलन कार्यक्रम रखा गया। मंच पर प्रदेश के चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान, चुनाव सह प्रभारी हिमंत बिस्वा शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष बाबू लाल मरांडी समेत झारखंड बीजेपी के तमाम नेता मौजूद रहे। इस मंच पर चंपई सोरेन के बेटे बाबूलाल सोरेन को भी देखा गया।
#WATCH रांची: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व JMM नेता चंपई सोरेन भाजपा में शामिल हुए।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 30, 2024
इस दौरान केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा और झारखंड भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी भी मौजूद रहे। pic.twitter.com/5n9zlsY1XP
चंपई सोरेन बीजेपी में क्यों हुए शामिल?
दरअसल, भारतीय जनता पार्टी का दामन थामने का सही वजह चंपई सोरेन की सीएम की कुर्सी जाना है। इसी साल जनवरी के महीने में मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी हुई थी। इसके बाद झारखंड की कमान चंपई सोरेन के हाथ में चली गई थी लेकिन कुछ महीने जेल में रहने के बाद जेएमएम नेता हेमंत सोरेन वापस लौट आए और झारखंड टाइगर से मशहूर चंपई सोरेन से सीएम की कुर्सी ले ली। इसके बाद से ही चंपई सोरेन पार्टी से नाराज चल रहे थे। हालांकि, हेमंत सोरेन ने नई सरकार के गठन में उन्हें मंत्री पद दिया लेकिन उन्हें नागवार गुजरा और आज वो (चंपई सोरेन) बीजेपी में शामिल हो गए।
बीजेपी में शामिल होने से पहले चंपई सोरेन ने क्या कहा था?
बीजेपी में शामिल होने से पहले चंपई सोरेन ने आज कहा था, “मैंने 18 अगस्त को ही पोस्ट करके बताया था कि जिस पार्टी को मैंने अपने खून-पसीने से बनाया, उसमें मेरे साथ क्या-क्या राजनीति हुई…हमने सोचा था कि नया संगठन बनाएंगे या कोई साथी मिलेगा तो झारखंड के लिए उसके साथ जुड़ेंगे। हमें भाजपा के रूप में अच्छा साथी मिला है। हम आज भाजपा की सदस्यता लेने जा रहे हैं। हम पहले की तरह झारखंड के लिए लड़ेंगे…मैं झारखंड के विकास के लिए, आदिवासियों के अस्तित्व को बचाने के लिए काम करूंगा। हम झारखंड का बहुत अच्छे से विकास करेंगे। हम आज भाजपा की सदस्यता लेने जा रहे हैं।”





