,

विकास कार्यों में धांधली पर कदौरा की पूर्व बीडीओ निलंबित

- Advertisement -
Ad imageAd image

जालौन ब्यूरो

जालौन: जालौन जिले के कदौरा ब्लॉक में विकास कार्यों में गड़बड़ी के चलते पूर्व खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) प्रतिभा शल्य को निलंबित कर दिया गया है

आरोप है कि बीडीओ ने एक ही कार्य के लिए दो बार भुगतान करने का प्रयास किया था। बताया जा रहा है कि विधायक निधि से कराए गए एक कार्य को दोबारा दिखाकर भुगतान की कोशिश की गई। इस मामले की शिकायत कालपी विधायक विनोद चतुर्वेदी और ब्लॉक प्रमुख ने जिला अधिकारी (डीएम) से की थी।

शिकायत के बाद, डीएम ने इस मामले को शासन के संज्ञान में लाया। उपयुक्त श्रम रोजगार अधिकारी रामेंद्र सिंह कुशवाह द्वारा की गई जांच में बीडीओ प्रतिभा शल्य को दोषी पाया गया, जिसके बाद उनके खिलाफ यह कार्रवाई की गई।

शासन ने खंड विकास अधिकारी प्रतिभा शल्य को निलंबित करने का आदेश जारी कर दिया है। इस कार्रवाई के बाद ब्लॉक में हड़कंप मच गया है।

बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी में निकली भर्ती! जूनियर क्लर्क पद के लिए ऐसे करें आवेदन…यह भी पढ़े

National Flag Insult: अम्बिकापुर में होली क्रॉस अस्पताल पर तिरंगे के अपमान का आरोप

National Flag Insult का मामला छत्तीसगढ़ के अम्बिकापुर से सामने आया है,

Food Safety Department Action: स्वतंत्रता दिवस से पहले विश्वनाथ होटल पर छापा

Food Safety Department Action के तहत स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर