,

महाकुम्भ के दौरान संगम तट पर आकाश से होगी पुष्प वर्षा

Flowers will rain from the sky on the Sangam beach during Maha Kumbh

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार महाकुम्भ 2025 को यादगार बनाने के लिए हर संभव कोशिश कर रही है। श्रद्धालुओं के लिए यह महाकुम्भ एक शानदार अनुभव हो, इसके लिए स्वच्छता, सुरक्षा और सुविधा सभी चीजों का खास ध्यान रखा जा रहा है। महाकुम्भ की भव्यता और दिव्यता को आयाम देने के लिए श्रद्धालुओं पर हर बार की तरह इस बार भी आकाश से पुष्प वर्षा किए जाने की योजना पर भी काम हो रहा है। उल्लेखनीय है कि योगी सरकार इससे पहले भी कुम्भ, माघ मेला समेत कई धार्मिक कार्यक्रमों के दौरान श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा करती रही है। इस परम्परा का महाकुम्भ 2025 के दौरान भी पालन किए जाने की योजना है।

सभी घाटों पर पुष्प वर्षा की योजना
प्रयागराज मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत ने इस संबंध में बताया कि उत्तर प्रदेश में कई धार्मिक आयोजनों के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर हेलिकॉप्टर से श्रद्धालुओं, साधु और संतों पर पुष्प वर्षा की जाती रही है। मुख्यमंत्री जी की मंशा के अनुरूप महाकुम्भ 2025 में भी इस परंपरा का निर्वहन किया जाएगा। नागा संन्यासियों एवं अन्य साधु संतों के साथ-साथ श्रद्धालुओं पर भी पुष्प वर्षा किए जाने की योजना है। सामान्यतः संगम नोज पर पुष्प वर्षा किए जाने की परंपरा रही है, लेकिन इस बार चूंकि और अधिक संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहेंगे तो ऐसे में संगम नोज के साथ-साथ अन्य सभी घाटों पर भी पुष्प वर्षा को लेकर चर्चा चल रही है। जल्द ही इस पर कार्ययोजना तैयार कर ली जाएगी।

सनातन संस्कृति व आस्था को नमन
योगी सरकार बनने के बाद उत्तर प्रदेश में श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा सनातन संस्कृति व आस्था को नमन करने का प्रतीक बन गया है। कुम्भ के दौरान पवित्र स्नान पर्व हों, या फिर माघ मेला या कांवड़ियों की यात्रा,योगी सरकार पुष्प वर्षा के माध्यम से आस्था को नमन करना नहीं भूलती। स्वयं सीएम योगी कई बार हेलिकॉप्टर और मंचों के माध्यम से श्रद्धालुओं और कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा कर सनातन संस्कृति का मान बढ़ाने के अपने कर्तव्य का निर्वहन करते रहे हैं। 2019 कुम्भ के दौरान भी मौनी अमावस्या के दिन संगम तट पर आस्था की डुबकी लगाने पहुंचे करोड़ों श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा की गई थी। तब भी सोशल मीडिया पर यूपी में पुष्प वर्षा हैशटैग काफी ट्रेंड हुआ था। महाकुम्भ 2025 में इस परंपरा को जारी रखते हुए और भी बड़े पैमाने पर इसका आयोजन किए जाने की संभावना है।

MP: Top 10

MP: 1. MP में 20-21 नवंबर को आंधी-बारिश का अलर्ट, तूफान 'अकवान'…

USA में राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- आर्थिक आपदा की ओर बढ़ रहा भारत; SIR पर भी उठाए सवाल

USA: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी इन दिनों दो दिवसीय अमेरिका…

Kulgam मुठभेड़ में लश्कर कमांडर लतीफ भट ढेर, सरेंडर की अपील ठुकराने का वीडियो आया सामने

Kulgam: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच हुई…

Trump की हत्या की साजिश रचने वाले पाकिस्तानी को 27 साल 6 महीने की जेल, ईरान की IRGC से जुड़े थे तार

Trump: अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप समेत कई प्रमुख नेताओं की हत्या…

Karthigai Deepam Controversy: थलपति विजय सरकार ने सुप्रीम कोर्ट से लगाई गुहार, मद्रास हाई कोर्ट के आदेश पर रोक की मांग

Karthigai Deepam Controversy: तमिलनाडु के मदुरै स्थित तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर कार्तिगई दीपम…

CG: Top 10

CG: 1. अवैध कटाई की जांच करने पहुंचे डिप्टी रेंजर को ग्रामीण…

MP: Top 10

MP: 1. MP में 20-21 नवंबर को आंधी-बारिश का अलर्ट, तूफान 'अकवान'…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि केअनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 18 नवंबर 2026, बुधवार का दिन धार्मिक और ज्योतिषीय…

Bhiwani News : ₹4,200 की रिश्वत मांगने वाला पटवारी गिरफ्तार, ₹2,200 लेते ACB ने रंगे हाथों दबोचा

रिपोर्ट: जगबीर दुग्गल, भिवानी Bhiwani News : भिवानी। हरियाणा में भ्रष्टाचार के…