,

एमिटी यूनिवर्सिटी ग्वालियर में फर्स्ट ईयर छात्र पर हमला, चार छात्रों के खिलाफ केस दर्ज

- Advertisement -
Ad imageAd image

BY: Yoganand Shrivastva

ग्वालियर: एमिटी यूनिवर्सिटी ग्वालियर में बीबीए फर्स्ट ईयर के छात्र को बाथरूम में बंधक बनाकर मारपीट करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने चार छात्रों के खिलाफ मारपीट और धमकाने का केस दर्ज किया है। घटना 1 सितंबर 2025 को दोपहर करीब 1 बजे हुई थी।

बातचीत के बहाने बाथरूम में ले गए

पीड़ित छात्र अनीश सिंह भदौरिया (निवासी हरदौल नगर, महाराजपुरा) ने बताया कि वह यूनिवर्सिटी के डी-ब्लॉक की सीढ़ियों पर बैठा था। इसी दौरान छात्र पवन गुर्जर, अजीत और उनके दो साथियों ने उससे बातचीत के बहाने उसे ग्राउंड फ्लोर के बाथरूम में बुलाया। वहां चारों ने उसे यह कहते हुए घेर लिया कि वह यूनिवर्सिटी में नया है और “दादागिरी” दिखा रहा है। इसके बाद अनीश की लात-घूंसों से बेरहमी से पिटाई की गई।

CCTV से बचने के लिए चुना गया स्थान

पुलिस जांच में सामने आया है कि बाथरूम क्षेत्र में CCTV कैमरा नहीं था, इसलिए हमला यहीं करने की योजना बनाई गई थी। आरोपियों ने छात्र के चेहरे, आंख, सिर और पेट पर मुक्के मारे और धमकाते हुए वहां से भाग निकले।

पुलिस जांच जारी

पीड़ित ने पहले यूनिवर्सिटी प्रशासन को घटना की जानकारी दी, इसके बाद महाराजपुरा थाने में शिकायत दर्ज कराई। थाना प्रभारी धर्मेंद्र यादव ने बताया कि दो नामजद समेत चार छात्रों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस छात्रों के बीच विवाद की असली वजह का पता लगा रही है। जांच में यह भी देखा जा रहा है कि कहीं मामला रंगदारी या किसी व्यक्तिगत विवाद से तो जुड़ा नहीं है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Gwalior news: ग्वालियर को मिली देश के पहले Telecom Manufacturing Zone की सौगात, 10 हजार से अधिक रोजगार के अवसर

सिंधिया और सीएम मोहन यादव की मौजूदगी में हुआ ऐतिहासिक MoU केंद्रीय

Gwalior news: ग्वालियर को मिली देश के पहले Telecom Manufacturing Zone की सौगात, 10 हजार से अधिक रोजगार के अवसर

सिंधिया और सीएम मोहन यादव की मौजूदगी में हुआ ऐतिहासिक MoU केंद्रीय

Tiffin IED Recovered: पखांजूर में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, जंगल से 4 टिफिन IED बरामद

Tiffin IED Recovered: छत्तीसगढ़ के पखांजूर क्षेत्र में सुरक्षा बलों ने नक्सलियों

Gold Silver Price Today: सोना ₹1.43 लाख, चांदी ₹2.16 लाख के पार, जानें आज के ताजा भाव

Gold Silver Price Today: अमेरिकी फेडरल रिजर्व (Federal Reserve) की ताजा मौद्रिक

PoK में हालात बेकाबू! मुजफ्फराबाद मार्च के बीच गोलीबारी का दावा, कई लोगों की मौत

PoK: पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में चल रहे विरोध प्रदर्शनों को लेकर

Ajinkya Rahane ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा, सोशल मीडिया पर किया संन्यास का ऐलान

Ajinkya Rahane: भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी बल्लेबाज और टेस्ट क्रिकेट के

Salman Khan ने बेचा बांद्रा का फ्लैट, ₹3.5 करोड़ में हुई डील; जानिए अब कहां बनाएंगे नया आशियाना

Salman Khan: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान एक बार फिर अपनी प्रॉपर्टी को

Pickup Vehicle Accident: कोलिहा मार्ग पर अनियंत्रित पिकअप खेत में जा घुसी, बड़ा हादसा टला

Pickup Vehicle Accident: कोलिहा मार्ग पर गुरुवार को एक पिकअप वाहन अचानक