इंदौर में पहला दौरा: मंच पर भावुक क्षण, जब विजयवर्गीय ने खंडेलवाल को दी ‘गणेश जी की कसम’ – बोले, अब आप हमारे नेता हैं, मेरे पैर मत छूना

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल का इंदौर में सोमवार को पहला दौरा भावनात्मक और राजनीतिक दोनों ही रूप से खास रहा। कार्यकर्ताओं के गर्मजोशी भरे स्वागत के बीच मंच पर एक ऐसा पल आया, जिसने सभी को भावुक कर दिया।

कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने खंडेलवाल को संबोधित करते हुए भावनात्मक स्वर में कहा—
“आपको गणेश जी की कसम है, अब मेरे पैर मत छूना। अब आप प्रदेश अध्यक्ष हैं, हमारे नेता हैं।’’
इस वाक्य के साथ ही कुछ पल के लिए मंच पर सन्नाटा छा गया। खंडेलवाल ने हाथ जोड़कर विनम्रता से मुस्कराते हुए भाव को स्वीकारा, लेकिन स्पष्ट रूप से वे इस भावुक पल से थोड़े असहज भी नजर आए।


विजयवर्गीय ने पुरानी दोस्ती की याद दिलाई

कैलाश विजयवर्गीय ने मंच से संबोधन में खंडेलवाल के पिता स्व. सुभाषचंद्र खंडेलवाल से पुराने संबंधों का ज़िक्र करते हुए कहा,
“जब आप छोटे थे, तब मेरे पैर छूते थे। मैं आपके पिता का मित्र रहा हूं, लेकिन अब परिस्थितियाँ बदल चुकी हैं। आप अब हमारे नेता हैं और हम सभी आपके नेतृत्व में काम करेंगे।”

उन्होंने खजराना मंदिर की एक घटना का ज़िक्र भी किया, जहाँ दर्शन के बाद खंडेलवाल ने विजयवर्गीय के चरण स्पर्श किए थे। उस समय उन्होंने कुछ नहीं कहा था, लेकिन अब सार्वजनिक रूप से उन्हें यह विनम्र आग्रह करना पड़ा कि “नेतृत्व के पद पर बैठे व्यक्ति को उसका कद पहचानना होगा।”


लव जिहाद पर तीखी चेतावनी

कैलाश विजयवर्गीय ने कार्यकर्ताओं को सामाजिक चुनौतियों के प्रति भी आगाह किया। उन्होंने खासतौर पर लव जिहाद को गंभीर विषय बताते हुए कहा,
“यदि हमारे रहते इस प्रकार की घटनाएं बढ़ें, तो यह हम सभी के लिए शर्म की बात होगी। पार्टी कार्यकर्ताओं को सतर्क रहना होगा और यदि ज़रूरत पड़ी तो सख्त कदम भी उठाना होगा।”

उनकी इस चेतावनी को कार्यकर्ताओं ने गंभीरता से सुना और स्वीकार किया।


‘पद मेरे लिए जिम्मेदारी है, गौरव नहीं’ – हेमंत खंडेलवाल

अपने स्वागत से अभिभूत दिखे प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने बेहद विनम्रता से कहा कि
“यह पद मेरे लिए गर्व का नहीं, जिम्मेदारी का प्रतीक है।”

उन्होंने आगे कहा,
“भाजपा ऐसी पार्टी है जहाँ एक साधारण कार्यकर्ता भी शीर्ष पद तक पहुंच सकता है। आज मैं जो भी हूं, वह कार्यकर्ताओं की बदौलत हूं। और आज इंदौर का हर कार्यकर्ता खुद को प्रदेश अध्यक्ष माने, क्योंकि मैं उन्हीं में से एक हूं।”

खंडेलवाल ने यह भी स्पष्ट किया कि वे प्रचार से ज्यादा संगठन निर्माण और बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत करने में विश्वास रखते हैं।

- Advertisement -
Ad imageAd image

MP: Top 10

MP: जानें मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें.... 1. विदिशा में बड़ा हादसा30

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 मुख्य और बड़ी खबरें... Read also: MP:

MP: Top 10

MP: जानें मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें.... 1. विदिशा में बड़ा हादसा30

Horoscope: 13-02-26

Horoscope: जानें कैसा रहेगा आज का दिन... मेष राशि: आज का राशिफलआज

Bengaluru : शिक्षा विभाग के इंजीनियर पर लोकायुक्त की कार्रवाई, दोस्त के घर से 1.70 करोड़ रुपये बरामद

Bengaluru बेंगलुरु में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत लोकायुक्त

Madhya Pradesh : शोध ऐसा हो, जो बदल दें सबकी सोच: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Madhya Pradesh : मध्य प्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद् (मैपकास्ट) के विज्ञान

जांजगीर-चांपा में IT Raid: तिरुपति मिनरल्स कोल डिपो पर आयकर विभाग की छापेमारी

IT Raid: जांजगीर-चांपा जिले में आयकर विभाग (IT) ने बड़ी कार्रवाई करते

भिलाई में Labour Law Protest: बीएसपी यूनियनों का मुर्गा चौक पर जोरदार प्रदर्शन

Labour Law Protest: भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) में चार नए लेबर कानूनों

Mahidpur सावधान! लुटेरी दुल्हन और उसके गिरोह का पर्दाफाश, महिदपुर पुलिस ने आगरा से दबोचे ठग

रिपोर्टर : कुशाल ठाकुर Mahidpur (उज्जैन): अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अभिषेक रंजन

Jamtara  जामताड़ा में चक्का जाम: राष्ट्रीय आम हड़ताल के समर्थन में हाईवे पर उतरे श्रमिक और किसान

संवाददाता: रतन कुमार Jamtara  : केंद्रीय श्रमिक संगठनों, ग्रामीण मजदूर संघों और