फिरोजाबाद : महिला का आरोप- “स्वस्थ बच्चे को जबरन मशीन में रखा”

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Firozabad: Woman alleges, "Healthy baby forcibly kept in machine"

BY- ISA AHMAD

फिरोजाबाद के मेडिकल कॉलेज स्थित सौ शैया अस्पताल में सोमवार दोपहर हंगामा मच गया। मामला एस.एन.सी.यू. वार्ड का है, जहाँ शाहिदा बेगम नामक महिला का नवजात बच्चा पिछले आठ दिनों से भर्ती था।

महिला का आरोप है कि उसका बच्चा अब पूरी तरह स्वस्थ हो चुका है, लेकिन अस्पताल स्टाफ जानबूझकर बच्चे को मशीन में रखे जा रहा था। सोमवार सुबह जब महिला ने बच्चे को दूध पिलाया और उसे वापस मशीन में रखने की बात आई, तो स्टाफ ने मना कर दिया। इस बात पर शाहिदा ने आपत्ति जताई और वार्ड में हंगामा शुरू कर दिया।

देखते ही देखते मौके पर भीड़ जुट गई और अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। उधर, अस्पताल प्रबंधन ने महिला के आरोपों को खारिज किया है। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि बच्चा अभी पूरी तरह स्वस्थ नहीं हुआ था, इसलिए उसकी सुरक्षा और निगरानी के लिए उसे एस.एन.सी.यू. वार्ड में रखा गया था।

सीएमएस डॉ. नवीन जैन ने कहा,

“किसी भी बच्चे को बिना चिकित्सकीय कारण के मशीन में नहीं रखा जाता। मामला समझाकर सुलझा दिया गया है।”

अंततः डॉक्टरों और अस्पताल स्टाफ ने महिला को समझाकर शांत कराया और स्थिति पर काबू पा लिया।

Ticket Checking Drive: मधुपुर रेलवे स्‍टेशन पर स्‍पेशल चेकिंग, 86 पैसेंजर्स बिना टिकट धरे गए

Ticket Checking Drive: झारखंड के देवघर जिले में स्थित मधुपुर रेलवे स्टेशन

Chanakya Niti : पुराने से पुराने दुश्मन को कैसे जीतें? आचार्य चाणक्य ने बताए हैं ये खास तरीके

Chanakya Niti : आचार्य चाणक्य भारत के महान राजनीतिज्ञ, अर्थशास्त्री और नीति-निर्माता

Horoscope : आज का राशिफल, जानिए मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन

Horoscope : ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों और नक्षत्रों की स्थिति का

Jharkhand GI Tag : वैश्विक मंच पर चमकेगी झारखंड की विरासत: राज्य के 11 और उत्पादों को मिला जीआई टैग

Jharkhand GI Tag झारखंड सरकार राज्य की मृद्ध सांस्कृतिक विरासत, अनूठी लोक