,

Firozabad Shikohabad Shree Sai Hospital: प्रसव के दौरान महिला की मौत, श्री साई हॉस्पिटल पर लापरवाही का आरोप; शव सड़क पर रख परिजनों का हंगामा

- Advertisement -
Ad imageAd image
Firozabad Shikohabad Shree Sai Hospital

रिपोर्ट – प्रेमपाल सिंह

Firozabad Shikohabad Shree Sai Hospital उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद थाना क्षेत्र में एक निजी अस्पताल की कथित लापरवाही के कारण प्रसव के दौरान एक महिला की मौत का बेहद दुखद मामला सामने आया है। घटना एटा रोड स्थित ‘श्री साई हॉस्पिटल’ की है, जहां डिलीवरी के दौरान प्रसूता ने दम तोड़ दिया। मृतका की पहचान संगीता के रूप में हुई है। महिला की मौत से आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन और डॉक्टरों पर घोर लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल के बाहर शव रखकर जोरदार प्रदर्शन किया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति को नियंत्रित किया।

Firozabad Shikohabad Shree Sai Hospital परिजनों का आरोप: डॉक्टरों की लापरवाही ने ली जान

परिजनों का आरोप है कि संगीता को सुरक्षित प्रसव के लिए श्री साई हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, लेकिन वहां मौजूद चिकित्सा कर्मियों और डॉक्टरों ने इलाज में गंभीर लापरवाही बरती। डिलीवरी के दौरान अचानक संगीता की तबीयत बिगड़ी और सही समय पर उचित इलाज न मिलने के कारण उसकी मौत हो गई। महिला की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। देखते ही देखते अस्पताल परिसर में बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए और उन्होंने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा शुरू कर दिया।

Firozabad Shikohabad Shree Sai Hospital तीन मासूम बच्चों के सिर से उठा मां का साया

संगीता की असामयिक और दर्दनाक मौत से पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। इस हृदयविदारक घटना के बाद संगीता के तीन मासूम बच्चों के सिर से मां का साया हमेशा के लिए उठ गया है। मां को खो चुके बच्चों और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। अस्पताल के बाहर जुटे लोगों का कहना था कि आए दिन निजी अस्पतालों में इस तरह की लापरवाही के मामले सामने आते हैं, जिन पर लगाम कसना बेहद जरूरी है।

Firozabad Shikohabad Shree Sai Hospital पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जांच शुरू

हंगामे और सड़क जाम की स्थिति को देखते हुए शिकोहाबाद थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस अधिकारियों ने आक्रोशित परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कराया और निष्पक्ष कानूनी कार्रवाई का आश्वासन दिया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक और तकनीकी कारणों का पता चल सकेगा। परिजनों की लिखित शिकायत और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Read this: Cockroach Janta Party Paper Leak Protest: पेपर लीक के खिलाफ जंतर-मंतर पर ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का हल्लाबोल, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग; शाम 5 बजे तक प्रदर्शन की अनुमति

- Advertisement -
Ad imageAd image

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर में इंटरनेशनल स्विमिंग कोच

चांद के दक्षिणी ध्रुव पर अचानक टला , Chang’e-7 की लॉन्चिंग पर लगा ब्रेक; जानें क्या है वजह

Chang’e-7: चीन ने अपने महत्वाकांक्षी चंद्र मिशन Chang’e-7 को लेकर बड़ा फैसला

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. IGKV पेपर लीक के बाद

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर में इंटरनेशनल स्विमिंग कोच

Chanakya Niti: धोखेबाज़ पार्टनर हो या झूठा दोस्त, इन 6 संकेतों से सामने आ जाएगा सच

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य ने अपनी नीतियों में व्यक्ति के व्यवहार, रिश्तों

Dancer Rape Case: छपरा में ऑर्केस्ट्रा डांसर से दुष्कर्म का आरोप, छह लोगों पर FIR

रिपोर्ट: पवन कुमार सिंह Dancer Rape Case सारण जिले के अमनौर थाना

Over Mobile EMI Stress: मोबाइल की EMI का दबाव बना मुसीबत, डांस टीचर ने यमुना में लगाई छलांग

BY: Yoganand Shrivastva Over Mobile EMI Stress दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के कालिंदी कुंज

Bhanwarkol Canal Water Crisis: नहर की बदहाली से किसान परेशान, टेल तक पानी नहीं पहुंचने से फसलों पर संकट

रिपोर्ट- अंकित दुबे Bhanwarkol Canal Water Crisis विकासखंड भांवरकोल क्षेत्र में सिंचाई

Thandaradih Tension Jamtaraरू फेसबुक टिप्पणी से भड़का विवाद, थंडारडीह में तनाव; युवक के घर में तोड़फोड़ का आरोप

संवाददाता: रतन कुमार Thandaradih Tension Jamtara जामताड़ा जिले के करमाटांड़ थाना क्षेत्र