Firozabad: वृद्ध महिला ने यमुना में लगायी छलांग, युवक ने बचाई जान

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Firozabad: Elderly woman jumps into Yamuna, young man saves her life

Firozabad: फिरोजाबाद के थाना बसई मोहम्मदपुर क्षेत्र के शंकरपुर घाट के पास एक वृद्ध महिला ने पति की प्रताड़ना से तंग आकर यमुना में छलांग लगा दी। लेकिन गनीमत रही कि एक युवक ने उसे कूदते हुए देख लिया और कड़कड़ाती सर्दी में जान को जोखिम में डालकर यमुना में कूद गया और वृद्ध महिला की जान बचाई।

वृद्ध महिला की स्थिति

वृद्ध महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी स्थिति अभी स्थिर बताई जा रही है।

वीडियो वायरल

इस घटना का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें युवक को वृद्ध महिला को बचाने के लिए यमुना में कूदते हुए देखा जा सकता है।

पुलिस की कार्रवाई

घटना की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और वृद्ध महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।