Firozabad : योगी सरकार का बड़ा फैसला: फिरोजाबाद का ‘उरमुरा किरार’ अब कहलाएगा ‘हरिनगर’, कैबिनेट ने दी मंजूरी

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Firozabad

रिपोर्ट – प्रेमपाल सिंह

Firozabad उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने नाम परिवर्तन की कड़ी में एक और बड़ा कदम उठाया है। जनपद फिरोजाबाद की शिकोहाबाद तहसील के अंतर्गत आने वाले राजस्व गांव ‘उरमुरा किरार’ का नाम बदलकर अब आधिकारिक रूप से ‘हरिनगर’ कर दिया गया है। इस निर्णय के बाद गांव में कहीं जश्न तो कहीं असंतोष का माहौल है।

2021 में शुरू हुई थी नाम बदलने की कवायद

Firozabad गांव का नाम बदलने का यह सफर करीब तीन साल पहले शुरू हुआ था। ग्रामीणों के अनुसार, साल 2021 में स्थानीय निवासी रिषी कुमार जादौंन ने ग्राम पंचायत के समक्ष नाम परिवर्तन का प्रस्ताव रखा था। ग्राम पंचायत से पारित होने के बाद इस प्रस्ताव को राज्य शासन के पास भेजा गया था। दो दिन पूर्व हुई कैबिनेट की अहम बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस प्रस्ताव पर अंतिम मुहर लगा दी।

ग्रामीणों ने मनाई खुशी, दस्तावेजों में होगा बदलाव

Firozabad जैसे ही सोशल मीडिया के जरिए नाम बदलने की खबर वासुदेवमई ग्राम पंचायत के इस राजस्व गांव तक पहुँची, ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई। लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर इस निर्णय का स्वागत किया। अब प्रशासनिक स्तर पर राजस्व रिकॉर्ड, सरकारी अभिलेखों और अन्य दस्तावेजों में ‘उरमुरा किरार’ की जगह ‘हरिनगर’ दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। ग्रामीणों ने इसे अपनी सांस्कृतिक पहचान से जोड़ते हुए ऐतिहासिक फैसला बताया है।

फैसले पर मिली-जुली प्रतिक्रिया और विरोध

Firozabad जहां गांव का एक बड़ा हिस्सा इस बदलाव से उत्साहित है और मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त कर रहा है, वहीं गांव के मुस्लिम समुदाय के कुछ लोगों ने इस फैसले पर अपनी असहमति जताई है। उनके अनुसार, गांव की पुरानी पहचान बदलना सरकार का एक गलत निर्णय है। इस वैचारिक मतभेद के बावजूद, आधिकारिक तौर पर अब यह गांव अपनी नई पहचान ‘हरिनगर’ के साथ आगे बढ़ेगा।

Read this: Unnao: मोहान में प्राचीन शिव मंदिर के चबूतरे को लेकर भारी तनाव, पैमाइश होने तक काम पर लगी रोक

uttar pradesh : अयोध्या महायज्ञ में आग, फायर ब्रिगेड ने समय रहते काबू पाया

uttar pradesh : रामनवमी महायज्ञ में अफरा-तफरी, हताहत नहीं उत्तर प्रदेश के

Bhopal : मुख्यमंत्री डॉ. यादव वनों की समृद्धि और जैव विविधता के प्रति संवेदनशील

Bhopal : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव वन्य जीव संरक्षण

Gwalior : केआरजी कॉलेज की ऐतिहासिक बावड़ी का कायाकल्प: दो दिवसीय जल संरक्षण अभियान का आगाज़

Gwalior : प्रतिष्ठित शासकीय कमला राजा कन्या स्नातकोत्तर (KRG) स्वशासी महाविद्यालय में

Raipur : PCC चीफ दीपक बैज का आरोपों का बृहद बयान

Raipur : आबकारी विभाग में पावर सप्लाई और वित्तीय भ्रष्टाचार पर बड़ा

Bhopal : नेहरू नगर को मिलेगी मंगल भवन की सौगात, किशन सूर्यवंशी ने किया भूमिपूजन

Bhopal के नेहरू नगर डी-सेक्टर में अब सामाजिक और धार्मिक कार्यक्रमों के

volleyball tournament : पं. गणेश प्रसाद मिश्र सेवा न्यास का भव्य आयोजन

volleyball tournament : सतना में बॉलीबाल टूर्नामेंट 2026 का शुभारंभ, खिलाड़ियों में

Chhattisgarh News : पश्चिम एशिया तनाव के बीच छत्तीसगढ़ अलर्ट, मुख्यमंत्री ने की उच्चस्तरीय बैठक

Chhattisgarh News : सप्लाई व्यवस्था की समीक्षा, अधिकारियों को सतर्क रहने के

Bhopal News: अब बदलेगा भोपाल के इकबाल मैदान का नाम!

Bhopal News: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में इकबाल मैदान का नाम

India crisis management: प्रधानमंत्री मोदी की मुख्यमंत्रियों संग अहम बैठक

India crisis management: पश्चिम एशिया संकट पर केंद्र की नजर, राज्यों से

Prayagraj : शादीशुदा पुरुष का लिव-इन में रहना अपराध नहीं

Prayagraj इलाहाबाद हाई कोर्ट ने एक ऐतिहासिक टिप्पणी करते हुए कहा है