बामौरकलां में खेत की नरवाई से फैली आग, मंदिर भी चपेट में आया, प्रशासन की उदासीनता सामने आई

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

रिपोर्टरः मुकेश प्रजापति, अपडेटः योगानंद श्रीवास्तव

खनियांधाना थाना क्षेत्र के बामौरकलां में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब बड़ी बामौर रोड स्थित शिनावल टोरिया चक जनकपुर में खेतों में नरवाई जलाने से भीषण आग भड़क उठी। आग की लपटें इतनी तेजी से फैलीं कि आसपास के कई खेत इसकी चपेट में आ गए। स्थिति तब और बिगड़ गई जब आग नजदीक ही बने एक मंदिर तक पहुंच गई, जिससे मंदिर परिसर और वहां लगे पेड़-पौधों को भारी नुकसान हुआ।

स्थानीय लोगों ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। सौभाग्यवश किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, लेकिन अगर समय पर प्रयास न किए जाते, तो भारी जान-माल की क्षति हो सकती थी।

इस घटना ने प्रशासन की लापरवाही और केवल कागज़ी चेतावनियों की पोल खोल दी है। शिवपुरी के कलेक्टर रविंद्र कुमार चौधरी ने पहले ही किसानों से अपील की थी कि वे खेतों में नरवाई न जलाएं, अन्यथा सख्त कार्रवाई की जाएगी। लेकिन इसके बावजूद क्षेत्र में न तो निगरानी की कोई व्यवस्था की गई और न ही रोकथाम के कोई ठोस उपाय अपनाए गए।

ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन केवल बयानबाज़ी करता है, लेकिन ज़मीनी स्तर पर न तो कोई सख्त कदम उठाए जाते हैं और न ही जनजागरूकता के प्रयास किए जाते हैं। इस प्रकार की घटनाएं न सिर्फ पर्यावरण को नुकसान पहुंचा रही हैं, बल्कि धार्मिक स्थलों की सुरक्षा पर भी सवाल खड़े कर रही हैं।

अब यह देखना होगा कि प्रशासन इस गंभीर घटना को कितनी गंभीरता से लेता है और दोषियों के खिलाफ क्या कदम उठाए जाते हैं।

छत्तीसगढ़ की 25 बड़ी खबरें: आतंकवाद, नक्सलवाद से लेकर विकास तक (25 अप्रैल 2025)…यह भी पढ़े

- Advertisement -
Ad imageAd image

Aaj ka Panchang: 30 मार्च 2026

Aaj ka Panchang: 30 मार्च 2026 का पंचांग, सोम प्रदोष और अनंग

Horoscope: 30 मार्च 2026

Horoscope: 30 मार्च 2026 राशिफल: कई राशियों को मिलेगा धन लाभ, जानें

Jamtara के किसानों के लिए खुशखबरी: सालुका कोल्ड स्टोरेज ने भंडारण शुल्क में दी 25% की भारी छूट

संवाददाता: रतन कुमार Jamtara झारखंड के जामताड़ा जिले के नाला प्रखंड स्थित

Bhopal ‘मन की बात’ सकारात्मक सोच बनाने की पहल : राज्यपाल श्री पटेल

Bhopal मध्य प्रदेश के राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने रविवार को भोपाल

Nashik: ढोंगी बाबा अशोक खरात की पुलिस कस्टडी 1 अप्रैल तक बढ़ी, SIT खंगाल रही है मोबाइल डेटा

Nashik महाराष्ट्र की नासिक पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए कथित ढोंगी बाबा

Bhopal: भगवान महावीर के विचार आज भी हैं प्रासंगिक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Bhopal मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को इंदौर के श्री मदन

Reengus में मालगाड़ी की चपेट में आने से युवक की मौत, मोबाइल से हुई पहचान

Reengus: सीकर जिले के रींगस क्षेत्र में फुलेरा से रेवाड़ी जाने वाले

Indore को मिली नई सौगात: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया एयरपोर्ट के नए T-1 टर्मिनल का उद्घाटन

रिपोर्ट: देवेन्द्र जायसवाल Indore मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी और मिनी मुंबई

Bhopal: महावीर जयंती पर कल रहेगा सार्वजनिक अवकाश, जिला प्रशासन ने जारी किए आदेश

Bhopal राजधानी भोपाल में महावीर जयंती के पावन पर्व के उपलक्ष्य में

Khairagarh: लमानीन नदी में मिला अज्ञात महिला का शव, इलाके में मची सनसनी

Khairagarh: छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ जिला मुख्यालय से करीब 7 किलोमीटर दूर कुम्ही-दपका

chhattisgarh : पखांजूर में नक्सलियों के आत्मसमर्पण से पहले जवानों की मानवता आई सामने

chhattisgarh : जंगल में भूखे-प्यासे नक्सलियों को जवानों ने कराया भोजन, वायरल