राजभवन के बाहर प्रदर्शन और नारेबाज़ी पर सपा महिला नेताओं पर FIR दर्ज

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
FIR lodged against SP women leaders for protesting and sloganeering outside Raj Bhavan

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में राजभवन के बाहर प्रदर्शन और नारेबाज़ी करने पर समाजवादी पार्टी (सपा) की महिला नेताओं के खिलाफ हज़रतगंज थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। यह कार्रवाई हज़रतगंज थाने के सचिवालय चौकी इंचार्ज बागेश शर्मा की ओर से कराई गई है।

किन-किन पर हुई एफआईआर?

FIR में सपा की प्रमुख महिला नेताओं के नाम शामिल हैं:

पायल किन्नर

महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह

सपा नेता सुमैया राणा

महिला मोर्चा की राष्ट्रीय सचिव और पूर्व पार्षद बिना रावत

सुमन यादव, वंदना चतुर्वेदी
इसके साथ ही 20 से 25 अज्ञात महिला कार्यकर्ताओं को भी नामजद किया गया है।

किन धाराओं में मामला दर्ज?

पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा

223 (लोक व्यवस्था भंग करना),

121(2) (सरकारी कार्य में बाधा),

132 (सार्वजनिक स्थान पर अव्यवस्था फैलाना)
के तहत मामला दर्ज किया है।

क्या था मामला?

बीते मंगलवार शाम करीब 5 बजे, सपा की महिला कार्यकर्ताओं ने हज़रतगंज स्थित गांधी प्रतिमा, अटल चौक पर काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर प्रदर्शन को समाप्त करवाया और महिलाओं को वापस भेज दिया।

लेकिन इसके बाद महिला कार्यकर्ता राजभवन के गेट नंबर 2 पर पहुंच गईं, जहां उन्होंने जोरदार नारेबाज़ी और प्रदर्शन किया। इस कदम को नियंत्रित क्षेत्र में अराजक गतिविधि मानते हुए पुलिस ने इसे गंभीरता से लिया और देर रात एफआईआर दर्ज कर ली।

आगे की कार्रवाई

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, मामले की जांच की जा रही है और सभी आरोपियों को नोटिस भेजा जाएगा। किसी भी तरह की कानून व्यवस्था बाधित करने वालों पर सख्त कार्रवाई की बात प्रशासन ने कही है।

Kalka Traffic Management: कालका में ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के लिए पुलिस का सख्त एक्शन

Kalka Traffic Management: कालका से गुरसिमरन की रिपोर्ट के अनुसार, शहर में

Panchkula Mayor Election: पंचकूला मेयर चुनाव, श्यामलाल बंसल की सादगी बनाम आक्रामक राजनीति

Panchkula Mayor Election: पंचकूला नगर निगम चुनावों को लेकर राजनीतिक माहौल लगातार

Bhopal जल संरक्षण में सभी की सहभागिता हो, सबको जोड़ें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Bhopal मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को मंत्रि-परिषद् की बैठक से