Farrukhabad एआरटीओ कार्यालय में हंगामा: 3 घंटे इंटरनेट ठप, फर्श पर लेटे रहे आवेदक; बायोमेट्रिक तारीखों में भी बड़ा झोल

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Farrukhabad

Report: Sartaj khan

Farrukhabad शुक्रवार को एआरटीओ कार्यालय फतेहगढ़ उस वक्त जंग का मैदान बन गया जब सुबह 10 बजे अचानक इंटरनेट कनेक्टिविटी फेल हो गई। इसके चलते नए लाइसेंस, फिटनेस और वाहन ट्रांसफर जैसे महत्वपूर्ण कार्य पूरी तरह ठप हो गए। घंटों इंतजार और अधिकारियों के ढुलमुल रवैये से नाराज आवेदकों ने कार्यालय परिसर में जमकर हंगामा किया।

Farrukhabad कनेक्टिविटी फेल होने से मचा हड़कंप, फर्श पर बैठने को मजबूर हुए लोग

सुबह से ही दूर-दराज के क्षेत्रों से आए आवेदक लाइनों में लगे थे, लेकिन सर्वर डाउन होने के कारण काम आगे नहीं बढ़ा। भीषण गर्मी और बैठने की उचित व्यवस्था न होने के कारण लोग दफ्तर के फर्श पर ही लेटने और बैठने को मजबूर हो गए। दोपहर करीब 1 बजे जब इंटरनेट सेवा बहाल हुई, तो पहले काम कराने की होड़ में आवेदकों के बीच धक्का-मुक्की और तीखी बहस हुई। एआरटीओ द्वारा सभी का काम पूरा होने तक दफ्तर खुला रखने के आश्वासन के बाद मामला शांत हो सका।

Farrukhabad बायोमेट्रिक तारीखों का ‘मायाजाल’: आवेदक परेशान

कार्यालय की कार्यप्रणाली पर उस वक्त गंभीर सवाल खड़े हुए जब एक पीड़ित आवेदक ने मोबाइल पर आया मैसेज दिखाया। आवेदक को पहले 27 मार्च की तारीख दी गई थी, जिसे बदलकर 2 अप्रैल किया गया। ढाई घंटे लाइन में लगने के बाद फोटो काउंटर पर उसे बताया गया कि उसकी तारीख 1 अप्रैल थी।

  • विवाद: मोबाइल पर 2 अप्रैल का आधिकारिक मैसेज होने के बावजूद कर्मचारी उसे ही गलत ठहराते रहे।
  • अधिकारियों का रुख: जब पीड़ित ने एआरटीओ से गुहार लगाई, तो उसे सांत्वना देने के बजाय ‘नई तारीख लेकर दोबारा आने’ का टका सा जवाब दे दिया गया। ऐसे कई और आवेदक भी थे जिन्हें तकनीकी गड़बड़ी के कारण बिना काम कराए वापस लौटना पड़ा।

Farrukhabad फाइलों के खेल और बाबू की कार्यशैली पर सवाल

वाहन ट्रांसफर काउंटर पर भी पारदर्शिता का अभाव देखने को मिला। आरोप है कि बाबू अरविंद चुनिंदा लोगों की फाइलें तो जमा कर रहे थे, लेकिन खुद काम कराने आए आम नागरिकों को ‘साहब के सिग्नेचर’ के नाम पर टरकाया जा रहा था।

बड़ा सवाल: आखिर किस सिस्टम के तहत कुछ विशेष लोगों की फाइलें पिछले दरवाजे से जमा की जा रही थीं? क्या प्रशासन इस तरह की मनमानी और वीआईपी कल्चर पर कोई ठोस कार्रवाई करेगा?

Read this: CrimeNews : पत्नी का खतरनाक खेल, पति ने खोला ऐसा राज, सुनकर दंग रह जाएंगे..!

World Richest Beggar: मायानगरी के इस भिखारी की कहानी सुन आप दंग रहे जाएंगे..!

World Richest Beggar: मुंबई की सड़कों पर रोज़ एक शख्स भीख मांगता

CrimeNews : पत्नी का खतरनाक खेल, पति ने खोला ऐसा राज, सुनकर दंग रह जाएंगे..!

CrimeNews : बेंगलुरु में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के खिलाफ गंभीर

pakistan : पाकिस्तान में ‘गोबर टैक्स’ की तैयारी, भैंस पालना हो सकता है महंगा

by: digital desk pakistan : पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में पशुपालकों के

KKR की IPL 2026 की शुरुआत रही संघर्षपूर्ण, दो मैचों में नहीं मिली कोई जीत

KKR अजिंक्य रहाणे की कप्तानी वाली कोलकाता नाइट राइडर्स का इस साल

Dhurandhar 2 भारत की सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्मों में शामिल, 15वें दिन भी की जोरदार कमाई

Dhurandhar 2 रणवीर सिंह की स्पाई थ्रिलर फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' रिलीज

Sunil Lahri ने हनुमान जन्मोत्सव पर दी शुभकामनाएं, बराक ओबामा को बताया हनुमान भक्त

Sunil Lahri: चैत्र मास की पूर्णिमा के दिन देशभर में हनुमान जयंती

Trump ने अमेरिका की अटॉर्नी जनरल पाम बॉन्डी को हटाया, टॉड ब्लांश बने कार्यवाहक

Trump: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अटॉर्नी जनरल पाम बॉन्डी को

Congo: इस्लामिक स्टेट से जुड़े विद्रोहियों ने बाफवाकोआ गांव में किया हमला, 43 से अधिक नागरिकों की मौत

Congo: पूर्वी कांगो में इस्लामिक स्टेट (आईएस) से जुड़े विद्रोहियों ने बृहस्पतिवार

CM Yogi का कालाबाजारी पर एक्शन, 233 पर दर्ज FIR, 20 गिरफ्तार

Report by: Vandana Rawat CM Yogi: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर

MP: डीआर अवधि में कटौती असंवैधानिक, पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन का सरकार पर आरोप

MP: पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन ने शासकीय सेवकों को 1 जुलाई 2025 से

Bhopal: श्री हनुमान जी के आदर्शों से प्रेरणा लेकर हमें राष्ट्रहित में कार्य करना चाहिए : गोविंद सिंह राजपूत

Bhopal: मध्यप्रदेश शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें... CG: 1. सौतेली बेटी और

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. एमपी बोर्ड 10वीं-12वीं रिजल्ट

Good Friday 2026: क्यों मनाया जाता है गुड फ्राइडे, जानें महत्व और इतिहास

Good Friday 2026: ईसाई धर्म का पवित्र पर्व गुड फ्राइडे प्रभु यीशु