,

दिल्ली कूच के लिए निकले किसानों को शंभू बॉर्डर पर रोका, इंटरनेट सेवा ठप

- Advertisement -
Ad imageAd image

अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे किसानों को शंभू बॉर्डर पर ही पुलिस ने रोक दिया हैं। बता दें कि किसानों का जत्था अंबाला के शंभू बॉर्डर पर जैसे ही पहंुंचा वैसे ही प्रशासन हरकत में आ गया और बॉर्डर पर कड़ी सुरक्षा कर दी। इस दौरान किसान शंभू बॉर्डर पर ही नारेबाजी करने लगे। इसके साथ ही प्रशासन ने अंबाला में इंटरनेट सेवा, एसएमएस सेवा सहित अन्य सेवाओं पर 9 दिसंबर तक प्रतिबंध लगा दिया है।

इन गांवों में इंटरनेट सेवाएं निलंबित रहेंगी

गृह सचिव की तरफ से जारी आदेश में कहा गया है कि अंबाला जिले के गांवों डंगडेहरीए लोहगढ़ए मानकपुरए ददियानाए बारी घेलए लार्साए कालू माजराए देवी नगरए सद्दोपुरए सुल्तानपुर और काकरू में मोबाइल इंटरनेटए एसएमएस सेवा और सभी डोंगल सेवाओं आदि को निलंबित करने का आदेश दिया जाता है। इस दौरान लोग फोन पर बात कर सकते हैं। वॉयस कॉल पर प्रतिबंध नहीं लगाया गया है।

टीकरी बॉर्डर पर दिल्ली पुलिस की चौकसी

वहीं दूसरी तरफ दिल्ली पुलिस ने टीकरी बॉर्डर पर अपने तंबू गाड़ दिए हैं। एक तंबू ;कैनोपीद्ध छत के ऊपर भी बनाया गया है। हरियाणा पुलिस लगातार दिल्ली पुलिस के संपर्क में है। फिलहाल किसी तरह की बॉर्डर पर पाबंदी नहीं लगाई गई है।

खनोरी बॉर्डर पर सुरक्षाबलों की 13 कंपनियां तैनात

वहींए खनोरी बॉर्डर पर सुरुक्षा को लेकर पुलिस प्रसाशन पूरी तरह से मुस्तैद है। खनोरी बॉर्डर से लगते इलाके में शराब के ठेकों को बंद करने के आदेश दिए गए हैं। खनोरी बॉर्डर पर धारा 163 लागू की गई है। सुरक्षाबलों की 13 कंपनियों की टुकड़ियों को बॉर्डर पर तैनात किया गया है। और एक टुकड़ी मे जिला पुलिस को लगाया गया है। अगर किसान बॉर्डर को पार करने की कोशिश करते हैं तो उन्हें रोकने के प्रयास किए जाएंगे।

Santali Language: ओलचिकी जागरूकता बैठक में उठी ‘एक भाषा-एक लिपि’ की मांग, मातृभाषा में शिक्षा पर जोर

रिपोर्टर : आगस्टीन हेम्बरम Santali Language दुमका प्रखंड के माचखिचा गांव में

Woman Constable Death: महिला कांस्टेबल की मौत के बाद पति का हंगामा, अधिकारियों पर लगाए गंभीर आरोप

रिपोर्ट: उमंग पाण्डेय Woman Constable Death बस्ती जिले में तैनात महिला कांस्टेबल

Janata Darshan: गोरखनाथ मंदिर में मुख्यमंत्री योगी का जनता दर्शन, लोगों की समस्याएं सुनीं

Janata Darshan उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर स्थित गोरखनाथ

Trump ने बदला Oil Game! वेनेजुएला से सबसे बड़ी तेल डील का ऐलान, अमेरिका को होगा बड़ा फायदा

Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को वेनेजुएला के साथ एक

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 खबरें 1. मध्य-उत्तर छत्तीसगढ़ में भारी बारिश

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. MP चुनाव आयोग में