रामानुजगंज में नकली शराब बनाने का खुलासा, पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त कार्रवाई

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

रिपोर्टर- सुनील कुमार ठाकुर

छत्तीसगढ़: रामानुजगंज थाना क्षेत्र के कंचननगर में नकली शराब के अवैध कारोबार का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त कार्रवाई में बड़ी मात्रा में नकली शराब और इसे बनाने की सामग्री बरामद की गई। इस दौरान एक आरोपी को कार समेत गिरफ्तार किया गया है, जिससे पूछताछ जारी है।


छापेमारी में मिला भारी मात्रा में सामान

सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस और आबकारी विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से छापेमारी की। मौके से स्प्रिट, शराब की खाली बोतलें, विभिन्न ब्रांड के नकली रैपर, बारकोड और हॉलमार्क स्टीकर बरामद किए गए।


शराब दुकान में काम कर चुका था आरोपी

गिरफ्तार आरोपी पहले शराब दुकान में कार्यरत था, जिससे उसे शराब निर्माण और ब्रांडिंग की पूरी जानकारी थी। इसी का फायदा उठाकर उसने नकली शराब तैयार कर बाजार में सप्लाई करने का गोरखधंधा शुरू कर दिया। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि यह नकली शराब छत्तीसगढ़ और झारखंड के विभिन्न इलाकों में बेची जा रही थी


पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस को संदेह है कि इस गोरखधंधे में और भी लोग शामिल हो सकते हैं। फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है और पूरे नेटवर्क का पता लगाने के लिए जांच तेज कर दी गई है। आबकारी विभाग और पुलिस की टीम इस पूरे मामले में गहन छानबीन कर रही है ताकि इस अवैध कारोबार के अन्य अपराधियों तक पहुंचा जा सके।

एक यात्रा पर 22 करोड़ रुपये! PM मोदी के वैश्विक दौरों का चौंकाने वाला खर्च!…यह भी पढ़े

Kedarnath Yatra 2026 Preparations: श्री केदारनाथ धाम यात्रा 2026 की तैयारियों को लेकर प्रशासन की कवायद तेज

Kedarnath Yatra 2026 Preparations: रुद्रप्रयाग। विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम की आगामी

Mathura यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: बस से उतरे यात्रियों को कंटेनर ने रौंदा, 6 की दर्दनाक मौत

रिपोर्ट, खन्ना सैनी Mathura : यमुना एक्सप्रेसवे पर शनिवार तड़के एक हृदयविदारक

Haridwar Mega Cleanliness Drive: हरिद्वार में मेगा सफाई अभियान की शुरुआत

Haridwar Mega Cleanliness Drive: हरिद्वार। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर शनिवार

PM Malaysia Visit: PM मोदी दो दिन के मलेशिया दौरे पर रवाना 8 साल बाद यात्रा, जाकिर नाइक का मुद्दा उठेगा

PM Malaysia Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार सुबह दो दिन के आधिकारिक

Swadesh Agenda: ‘घूसखोर पंडत’ पर बवाल, सड़क से कोर्ट तक संग्राम !

By: Pramod Shrivastav Swadesh Agenda: आज स्वदेश एजेंडा में बात करेंगे -