,

फेसबुक स्टेटस बना पुलिस के लिए सुराग, चोरी के पांच आरोपी गिरफ्तार

- Advertisement -
Ad imageAd image

BY: Yoganand Shrivastva

पश्चिम बंगाल: उत्तर 24 परगना जिले में हुई छह चोरियों का पुलिस ने एक अनोखे तरीके से खुलासा किया है। एक नौकरानी ने शादी में पहनी हुई मालकिन की साड़ियों की तस्वीरें फेसबुक पर साझा कर दीं, जिससे पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग मिला। इस घटना के बाद पुलिस ने नौकरानी समेत उसके चार साथियों को गिरफ्तार कर चोरी किए गए गहने और साड़ियां बरामद कर ली हैं।

उत्तर 24 परगना के मध्यग्राम इलाके में कई घरों से अलग-अलग समय पर चोरी की घटनाएं हुई थीं। पुलिस ने इन चोरी के मामलों की जांच करते हुए आखिरकार चोरों तक पहुंच बनाई। पुलिस अधीक्षक प्रतीक्षा जारखरिया ने बताया कि फेसबुक पर मिले सुराग ने इस केस को सुलझाने में अहम भूमिका निभाई।

मामले का खुलासा तब हुआ जब शिकायतकर्ता आशीष दासगुप्ता ने पुलिस को बताया कि उनकी बहन के घर काम करने वाली नौकरानी पूजा सरदार ने एक शादी में पहनी हुई उनकी पत्नी की दो साड़ियां और गहने अपने फेसबुक स्टेटस में दिखाए। इसी पोस्ट के जरिए पुलिस ने चोरी के गिरोह का पता लगाया।

पुलिस ने पूजा सरदार के घर छापा मारा, जहां से चोरी किए गए कीमती गहने और साड़ियां बरामद हुईं। इसके बाद नौकरानी और उसके चार साथियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। पुलिस ने चोरी गई संपत्ति को उनके मालिकों को सौंप दिया है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Mitchell Starc का मैके टेस्ट में कहर, 22 गेंदों में खोला पंजा; डेल स्टेन को पीछे छोड़ रचा बड़ा रिकॉर्ड

Mitchell Starc: बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला

बेटी आयरा और बेटे यथर्व संग Radhika Pandit ने की पूजा, वीडियो कॉल से जुड़े यश

Radhika Pandit : कन्नड़ अभिनेत्री राधिका पंडित ने बेंगलुरु स्थित अपने घर

Canada के गुरुद्वारे में अरदास के दौरान चाकूबाजी, 2 लोग गंभीर घायल

Canada: कनाडा के अल्बर्टा प्रांत के एडमोंटन में एक गुरुद्वारे के भीतर

Alaska में लैंडिंग के दौरान विमान क्रैश, 8 लोगों की मौत; घने कोहरे के बीच हुआ हादसा

Alaska: अमेरिका के अलास्का में एक सैन्य एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान

Siliguri Corridor की सुरक्षा होगी और मजबूत, अमित शाह ने बताया खास प्लान

Siliguri Corridor: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी

Aravalli Illegal Mining Action : अरावली क्षेत्र में अवैध खनन पर कार्रवाई, वन विभाग की टीम को देख जेसीबी चालक फरार

रिपोर्ट: गुलशन कुमार Aravalli Illegal Mining Action : महेंद्रगढ़। हरियाणा के महेंद्रगढ़