प्रतापगढ़ में मुठभेड़: पुलिस की जवाबी कार्रवाई में शातिर लुटेरे के पैर में लगी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Encounter in Pratapgarh: A vicious robber was shot in the leg in police retaliation, two accused arrested.

रिपोर्ट-राज मोदनवाल एडिट- विजय नंदन

प्रतापगढ़: जिले में अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस लगातार एक्शन मोड में है। एसपी दीपक भूकर के नेतृत्व में चल रहा अपराधियों के खिलाफ अभियान अब असर दिखा रहा है। शनिवार को थाना देल्हूपुर पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में लूट के आरोपी के पैर में गोली लगी। पुलिस ने घायल आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया है जबकि उसके साथी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

मुखबिर की सूचना पर हुई मुठभेड़, थाना प्रभारी निरीक्षक राधे बाबू को मुखबिर से सूचना मिली कि दो दिन पहले छितपालगढ़ नहर पुलिया के पास मोबाइल लूटने वाला आरोपी नौवापुर के पास से गुजरने वाला है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी ने अपनी टीम उपनिरीक्षक अतुल यादव और अन्य पुलिसकर्मियों के साथ संदिग्ध वाहनों की चेकिंग शुरू की। जैसे ही आरोपी पुलिस की नजर में आया, उसने पुलिस को देखते ही फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की, जिसमें एक बदमाश आयुष यादव पुत्र गुलाब यादव के पैर में गोली लग गई। मौके से उसके साथी उपहार मनी पुत्र इंद्र प्रकाश यादव को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

SP दीपक भूकर की सख्त कार्रवाई, एएसपी पूर्वी शैलेंद्र लाल और सीओ रानीगंज विनय प्रभाकर साहनी के निर्देशन में यह अभियान चलाया गया था। एसपी भूकर के कार्यभार संभालने के बाद से जिले में पुलिस का मनोबल ऊंचा और अपराधियों का हौसला पस्त नजर आ रहा है। प्रतापगढ़ में पुलिस प्रशासन की सख्ती के चलते अब अपराधी SP दीपक भूकर के नाम से खौफ खाते हैं, वहीं आम नागरिकों में पुलिस पर विश्वास और सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है।

IND vs NZ 2nd ODI: केएल राहुल का शतक गया बेकार, सीरीज़ 1-1 पर बराबर

IND vs NZ 2nd ODI: राजकोट में खेले गए दूसरे ODI मैच

Stock Market Holiday: जानिए 15 जनवरी को ट्रेडिंग क्यों नहीं होगी ?

Stock Market Holiday: आज 15 जनवरी 2026 को भारतीय शेयर बाजार पूरी

Gwalior Elevated Road: अमानक बिजली शिफ्टिंग से गर्मी में ब्लैकआउट का खतरा

Gwalior Elevated Road: ग्वालियर में निर्माणाधीन एलिवेटेड रोड के दूसरे चरण में

HR News 15-01-2026: जानें हरियाणा की 10 बड़ी खबरें

HR News 15-01-2026: हरियाणा में कड़ाके की ठंड, पारा शून्य के करीब

CG News 15-01-2026: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें

CG News 15-01-2026: १. नक्सलवाद अपनी अंतिम सांसों परसरकारी नीतियों और सुरक्षाबलों

MP News 15-01-2026: जानें मध्य प्रदेश की 10 बड़ी खबरें

MP News 15-01-2026: १. एमपी में कड़ाके की ठंडमध्य प्रदेश में तापमान

Horoscope-15-01-2026: जानिए आज का राशिफल

Horoscope- 15-01-2026: १. मेष राशिआज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रह सकता

Poultry Business in Pilibhit: पीलीभीत में पोल्ट्री व्यवसाय को बढ़ावा

Report- Nijam Ali Poultry Business in Pilibhit: स्वरोजगार को मिली नई दिशा

tatapani-mahotsav-2026 : सीएम साय ने किया तीन दिवसीय महोत्सव का भव्य शुभारंभ

रिपोर्ट: सुनील कुमार ठाकुर tatapani-mahotsav-2026 : बलरामपुर, छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में