पंचकूला में श्रद्धालुओं से भरा हाथी पलटा, 1 की मौत, 26 घायल

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Elephant carrying devotees overturns in Panchkula, 1 dead, 26 injured

REPORT- KULDEEP SAINI

BY- ISA AHMAD

पंचकूला में श्री मनसा देवी मंदिर से लौटते हुए श्रद्धालुओं से भरा एक छोटा हाथी पलट गया, जिससे एक श्रद्धालु की मौत हो गई और लगभग 26 लोग घायल हो गए। यह हादसा रात करीब 1 बजे हुआ।

हादसे का विवरण

  • श्रद्धालु जीरकपुर से पंचकूला की ओर लौट रहे थे।
  • पंचकूला के सेक्टर 3 के पास फ्लाईओवर से नीचे उतरते समय हाथी अनियंत्रित होकर पलट गया।
  • हादसे में एक श्रद्धालु की मौके पर ही मृत्यु हो गई।
  • अन्य घायल श्रद्धालुओं को सेक्टर 6 नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया।

गंभीर घायलों का इलाज

गंभीर रूप से घायल श्रद्धालुओं को चंडीगढ़ स्थित पीजीआई अस्पताल में रेफर किया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

पुलिस और जांच

सूचना मिलते ही सेक्टर 21 पुलिस चौकी इंचार्ज दीदार सिंह टीम के साथ अस्पताल पहुंचे और जांच शुरू की।
पुलिस के मुताबिक हादसे का कारण हाथी का अनियंत्रित होना बताया जा रहा है।

इस हादसे ने श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में हड़कंप मचा दिया, और प्रशासन ने सुरक्षा जांच को प्राथमिकता देते हुए आगामी यात्रा के दौरान सतर्क रहने की चेतावनी दी है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Bhopal: MP में डॉ. मोहन यादव सरकार की नीतियों से महिला उद्यमिता में आया क्रांतिकारी उछाल

Bhopal प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'महिला सशक्तिकरण' और 'वोकल फॉर लोकल' के

Gold-Silver Price Today : चांदी में जबरदस्त उछाल, सोना भी ₹1.50 लाख के पार

Gold-Silver Price Today : नई दिल्ली, शुक्रवार को सोना और चांदी की

Kumbh Mela की वायरल लव स्टोरी में ट्विस्ट, नाबालिग निकली मोनालिसा, पति पर दर्ज POCSO केस

Kumbh Mela: कुंभ मेले में चर्चित हुई मोनालिसा की शादी का मामला

Uttarkashi में चारधामा यात्रा से पहले मॉकड्रिल, आपदा से निपटने की तैयारी

Report by: Vinit Kanswal Uttarkashi: चारधाम यात्रा के मद्देनजर जिला प्रशासन पूरी