,

ग्वालियर में बुजुर्ग महिला से लूटपाट, हाथों से उड़ा दी सोने की चूड़ी

- Advertisement -
Ad imageAd image

Report: Arvind Chouhan

Edit: Yoganand Shrivastava

ग्वालियर: कंपू थाना क्षेत्र के आमखो इलाके में एक बुजुर्ग महिला के साथ दिनदहाड़े लूट की वारदात हुई। बदमाशों ने महिला के हाथों से सोने की चूड़ी छीन ली और विरोध करने पर पत्थर मारकर उसे घायल कर दिया।

जानकारी के अनुसार, घायल महिला पुलिस कर्मी की मां हैं। पड़ोसियों और स्थानीय लोगों की मदद से महिला को तुरंत कोर्ट ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

पुलिस ने घटना की गंभीरता को देखते हुए बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। कंपू थाना के अधिकारी और स्थानीय पुलिस टीम लगातार इलाके में सघन जांच कर रही है ताकि अपराधियों को जल्द गिरफ्तार किया जा सके।

अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि अगर उन्होंने संदिग्ध व्यक्ति या वाहन देखा है, तो तुरंत पुलिस को सूचना दें।

Madhupur Mining Action: मधुपुर में अवैध खनिज परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, पत्थर लदा हाईवा जब्त

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी Madhupur Mining Action देवघर जिले के मधुपुर थाना क्षेत्र

Michael Boulos Kerala Visit: भारी बारिश के बीच केरल पहुंचे माइकल बूलोस, अलप्पुझा के बैकवॉटर का लिया आनंद

Michael Boulos Kerala Visit अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दामाद और उद्योगपति