ईस्ट सेंट्रल रेलवे मेन्स कांग्रेस ब्रांच-4 का गठन, धीरेन्द्र यादव अध्यक्ष और एस. मंजेश्वर राव सचिव नियुक्त

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Rajesh Goel

धनबाद: अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर ईस्ट सेंट्रल रेलवे मेन्स कांग्रेस द्वारा धनबाद रेलवे ऑडिटोरियम में एक जागरूकता सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संगठन की ब्रांच-4 का सफल गठन किया गया, जिसमें धीरेन्द्र यादव को अध्यक्ष और एस. मंजेश्वर राव को सचिव के रूप में निर्वाचित किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत श्रमिक दिवस पर श्रमिकों को श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई। सभा में संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों और बड़ी संख्या में सदस्यों की उपस्थिति रही। वक्ताओं ने संगठनात्मक एकजुटता और कर्मचारियों की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की। साथ ही आने वाले समय में रेलवे कर्मचारियों की लंबित मांगों को लेकर संभावित आंदोलनों की रणनीति पर भी विचार-विमर्श हुआ।

नव निर्वाचित अध्यक्ष धीरेन्द्र यादव ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मौजूदा सरकार मजदूर विरोधी नीतियाँ अपना रही है और कर्मचारी हितों की लगातार अनदेखी की जा रही है। उन्होंने विशेष रूप से पेंशन, एचआरए, डीए जैसी प्रमुख मांगों का उल्लेख करते हुए सरकार से दो टूक संघर्ष की आवश्यकता बताई।

सभा के अंत में कर्मचारियों से अपील की गई कि वे संगठित होकर अपने हक के लिए आंदोलन में भाग लें और आने वाले संघर्ष के लिए तैयार रहें।

Encroachment Drive Korea District: अतिक्रमण पर मुंह देखा देखी, बैकुंठपुर में कार्रवाई पर उठे सवाल

Encroachment Drive Korea District: कोरिया। कोरिया जिले के बैकुंठपुर नगर में मुख्यमंत्री

Korba House Theft: सुने मकान में लाखों के सोने-जेवरात की चोरी, पुलिस जांच में जुटी

Korba House Theft: मानिकपुर चौकी क्षेत्र के दादर खुर्द रोड स्थित एक

Kedarnath Yatra 2026 Preparations: श्री केदारनाथ धाम यात्रा 2026 की तैयारियों को लेकर प्रशासन की कवायद तेज

Kedarnath Yatra 2026 Preparations: रुद्रप्रयाग। विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम की आगामी