,

दुष्यंत चौटाला का BJP को ‘ना’ INDIA को ‘हां’, हरियाणा के पूर्व CM मनोहर लाल खट्टर बोले- ‘उन्हें किसने बुलाया?’

हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी, कांग्रेस और जेजेपी ने अपनी पूरी कमर कस ली है। बीजेपी से जेजेपी का अलायंस टूटने के बाद से ही दोनों पार्टी के नेता एक-दूसरे पर निशाना साध रहे हैं। हरियाणा के पूर्व डिप्टी सीएम और जेजेपी नेता दुष्यंत चौटाला ने एक ताजा इंटरव्यू दिया है। जिसमें उन्होंने अपने और बीजेपी के अलायंस को लेकर बात की है। जेजेपी नेता ने कहा कि बीजेपी और हमारी पार्टी में गठबंधन नहीं होगा। अब इसी मामले में बीजेपी के दिग्गज नेता और हरियाणा के पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

खट्टर का चौटाल पर हमला

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने मीडिया से पूर्व उपमुख्यमंत्री व JJP नेता दुष्यंत चौटाला के बयान पर कहा, “उन्हें(दुष्यंत चौटाला) किसने बुलाया?… निश्चित रूप से, भाजपा तीसरी बार हरियाणा में सरकार बनाएगी, एक नया रिकॉर्ड बनेगा, हम हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में जीत हासिल करेंगे।”

दुष्यंत चौटाला ने क्या कहा था?

अपने ताजा दिए गए इंटरव्यू में दुष्यंत चौटाला ने कहा है, “मैं आपको आश्वस्त कर सकता हूं कि मैं भाजपा में नहीं जाऊंगा…”

जब उनसे पूछा गया कि क्या वह INDIA गठबंधन के साथ गठबंधन करेंगे, तो उन्होंने कहा, “देखते हैं अगर हमारे पास संख्या होती है, और हां, अगर हमारी पार्टी को प्राथमिकता दी जाती है, तो क्यों नहीं?

1 अक्टूबर को डाले जाएंगे वोट

हरियाणा में विधानसभा चुनाव का ऐलान हो चुका है। चुनाव आयोग ने 16 अगस्त को प्रेंस कॉन्फेंस करके जानकारी दी। आयोग ने बताया था कि हरियाणा में 1 अक्टूबर 2024 को 90 सीटों पर वोट डाले जाएंगे।

चुनाव आयोग प्रमुख राजीव कुमार ने प्रेंस कॉन्फ्रेंस करके जानकारी दी थी कि हरियाणा में कुल 90 विधानसभा क्षेत्र हैं, जिनमें से 73 सामान्य, एससी-17 और एसटी-0 हैं। हरियाणा में कुल 2.01 करोड़ मतदाता होंगे, जिनमें से 1.06 करोड़ पुरुष, 0.95 करोड़ महिलाएं, 4.52 लाख पहली बार मतदाता और 40.95 लाख युवा मतदाता हैं।

आईपीएल 2025 का पूरा शेड्यूल: मैच, स्थल और प्रमुख जानकारी

Yogi Adityanath: राज्यसभा चुनाव ने बता दिया यूपी विधानसभा चुनाव का परिणाम: सीएम योगी

Report: Vandna Rawat Yogi Adityanath लखनऊ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: बुधवार, 7 अक्टूबर 2026 का दिन सभी 12 राशियों…