दुर्ग: नशीली दवाओं के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, चार आरोपी गिरफ्तार

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Durg: Illegal drug trade busted, four accused arrested

रिपोर्टर: विष्णु गौतम

दुर्ग जिले के उतई थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सेलूद-पाटन रोड पर पुलिस ने प्रतिबंधित नशीली दवाओं के अवैध व्यापार में लिप्त चार आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। यह कार्रवाई एसपी विजय अग्रवाल के निर्देश पर नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत की गई। पुलिस ने आरोपियों के पास से लगभग 79,499 रुपये मूल्य की प्रतिबंधित दवाएं जब्त की हैं।

पाटन एसडीओपी अनूप कुमार लकड़ा ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिलने पर मानिकचौरी मोड़ के पास पुलिस ने दो युवकों को संदेह के आधार पर रोका। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम कृष्ण यादव और अजय यादव बताए। तलाशी के दौरान कृष्ण यादव के पास से 960 नग प्रोक्सीओह्म सपास कैप्सूल, 30 नग अल्प्राजोलम टैबलेट (0.5 mg), एक एक्टिवा वाहन, 300 रुपये नकद और एक मोबाइल बरामद हुआ। अजय यादव के पास से 240 नग प्रोक्सीओह्म सपास, 38 अल्प्राजोलम टैबलेट, 500 रुपये नकद और मोबाइल फोन मिला।

पूछताछ में दोनों ने खुलासा किया कि उन्हें ये दवाएं पाटन के पुराने बस स्टैंड में इटली दोसा विक्रेता मनोज डोंगरे द्वारा सप्लाई की जाती थीं। पुलिस ने मनोज डोंगरे को हिरासत में लिया, जिसने बताया कि वह सिन्हा मेडिकल स्टोर्स, पाटन से दवाएं खरीदकर अधिक लाभ के लिए कृष्ण और अजय को बेचता था। मनोज के पास से भी 20 टैबलेट अल्प्राजोलम बरामद की गईं।

इसके बाद ड्रग इंस्पेक्टर जागेश्वरी साहू के साथ सिन्हा मेडिकल स्टोर्स में छापेमारी की गई। संचालक गोवर्धन सिन्हा ने स्वीकार किया कि वह बिना डॉक्टर की पर्ची के प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री करता था। मेडिकल स्टोर से 300 टैबलेट अल्प्राजोलम और 2000 रुपये नकद जब्त किए गए।

पुलिस ने चारों आरोपियों को NDPS एक्ट की धाराओं के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया है। यह कार्रवाई नशे के खिलाफ पुलिस की सख्त और गंभीर नीति को दर्शाती है।

आज का राशिफल: जानें सभी 12 राशियों का दैनिक भविष्यफल (24 मई 2025)

Ambikapur: मैनपाट में अतिक्रमण हटाने पहुंचा प्रशासन, भारी पुलिस बल के बीच चला बुलडोजर

Report by: Dinesh Gupta Ambikapur: छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर स्थित मैनपाट क्षेत्र में

Stray Cattle Terror : पौड़ी में आवारा सांड़ों की लड़ाई, सड़कों पर लगता है घंटों जाम

रिपोर्ट: मुकेश बछेती Stray Cattle Terror : मंडल मुख्यालय पौड़ी में इन

PMGSY Phase 4 : एमसीबी जिले में 56 नई सड़कों का भूमिपूजन, CM विष्णु देव साय वर्चुअली जुड़े

संवाददाता: अविनाश चंद्र PMGSY Phase 4 : छत्तीसगढ़ में ग्रामीण कनेक्टिविटी को

Koriya: सागौन प्लांटेशन में लगी भीषण आग, भारी नुकसान की आशंका

Report by: Chandrakant Pargir Koriya: छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले के बैकुंठपुर परिक्षेत्र

Rajya Sabha: सिंधी समाज की पुकार, हमें भी दो टिकट

Rajya Sabha: रीवा से कांग्रेस के सक्रिय कार्यकर्ता दिलीप थारवानी एडवोकेट ने

Fatehabad: फायर ब्रिगेड कर्मचारियों की हड़ताल 10वें दिन जारी, आंदोलन तेज करने की चेतावनी

Report by: Sunil Kumar Fatehabad: हरियाणा के फतेहाबाद में फायर ब्रिगेड कर्मचारियों

GoldSilverPriceToday : सोने-चांदी में हल्की तेजी, जानें अपने शहर के ताजा रेट

GoldSilverPriceToday नई दिल्ली: शुक्रवार सुबह सोने और चांदी की कीमतों में मामूली

Prakash Raj ने ‘रामायण’ पर दिया विवादित बयान, वीडियो वायरल, शिकायत दर्ज

Prakash Raj: अपने बेबाक और अक्सर विवादों में रहने वाले बयानों के

Israel Lebanon के बीच 10 दिन का सीजफायर, ट्रंप ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी

Israel Lebanon: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म

Pakistan Factory Explosion: खैबर पख्तूनख्वा में गैस पाइपलाइन में हुआ विस्फोट, 8 लोगों की मौत, कई झुलसे

Pakistan Factory Explosion: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के हरिपुर जिले में